फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three-day yoga protocol training camp will start from today

Kaithal News: आज से शुरू होगा तीन दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर

Thu, 16 Apr 2026 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 16 Apr 2026 03:37 AM IST
विज्ञापन
Three-day yoga protocol training camp will start from today
कैथल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के आयोजन के लिए आयुष विभाग और हरियाणा योग आयोग ने तैयारियां तेज शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में वीरवार 16 अप्रैल से जिला स्तर पर आयुष योग सहायकों के लिए तीन दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर शुरू होगा, जोकि 18 अप्रैल तक चलेगा। ये जानकारी जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसमें जिला नागरिक अस्पताल, कैथल के अनुभवी योग विशेषज्ञों की ओर से प्रतिभागियों को व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक आधार पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान योगासन एवं प्राणायाम की सही तकनीक, उनके शारीरिक व मानसिक लाभ तथा अभ्यास के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी जाएगी। डॉ. दहिया ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आयुष विभाग में कार्यरत योग सहायकों को निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुरूप दक्ष बनाना है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में योग को प्रभावी ढंग से प्रचारित कर सकें। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये सहायक विभिन्न योग व्यायामशालाओं, सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में जाकर लोगों को योग का प्रशिक्षण देंगे और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed