फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three children rescued from shops in Cheeka

Kaithal News: चीका में दुकानों से तीन बच्चों को मुक्त कराया

Fri, 28 Mar 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 28 Mar 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Three children rescued from shops in Cheeka
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ऑपरेशन मुस्कान के तहत राज्य बाल संरक्षण आयोग व जिला टास्क फोर्स की टीम ने संयुक्त रूप से वीरवार को चीका में दुकानों पर काम कर रहे तीन बच्चों को मुक्त कराया। यह कार्रवाई कैथल पहुंची हरियाणा राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य मीना शर्मा के नेतृत्व में की गई। रेस्क्यू के बाद इन बच्चों के परिजनों को सख्त चेतावनी दी और बच्चों को उनके हवाले कर दिया गया।

आयोग की सदस्य मीना शर्मा ने बताया कि वीरवार को शहीद उद्यम सिंह चौक चीका में स्थित दुकानों पर यह तीन बच्चे काम कर रहे थे। इस दौरान दुकानदारों को भी चेतावनी दी गई। बताया कि इस कार्रवाई में जिला टास्क फोर्स की टीम के साथ शिक्षा विभाग के कर्मी भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि बाल संरक्षण इकाई की ओर से समय-समय पर ऑपरेशन मुस्कान चलाकर बाल मजदूरी कर रहे बच्चों का रेस्क्यू किया जाता है और उन्हें स्कूल में पढ़ाई में लगाया जाता है।
विज्ञापन


इसके साथ ही भीख मांगने वाले बच्चों को भी शिक्षा में लगाया जाता है, ताकि वे पढ़ लिखकर एक अच्छा नागरिक बनें। इस दौरान एमडीडी ऑफ इंडिया के जिला संयोजक अशोक कुमार, मदनलाल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed