फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three bookies arrested, Rs 4550 recovered

Kaithal News: तीन सटोरिये काबू, 4550 रुपये बरामद

Sat, 03 Jan 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 03 Jan 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Three bookies arrested, Rs 4550 recovered
कैथल। सट्टा खाईवाली के तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तीन सटोरियों को काबू कर उनके कब्जे से कुल 4550 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि थाना शहर पुलिस की टीम ने सूचना पर सिरटा रोड स्थित महादेव कॉलोनी के पास दबिश देकर सट्टा खाईवाली कर रहे महादेव कॉलोनी निवासी हरीश कुमार को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान उसके कब्जे से 1070 रुपये बरामद हुए। थाना शहर पुलिस के एएसआई राजीव कुमार की टीम ने चंदाना रोड गली नंबर-2 कैथल से सट्टा खाईवाली कर रहे चंदाना रोड निवासी मोहनलाल को काबू कर पास से 1360 रुपये बरामद किए। थाना ढांड पुलिस के एएसआई नरेश कुमार की टीम ने बिहारी चौक ढांड से सट्टा खाईवाली कर रहे ढांड निवासी भीम सिंह को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 2120 रुपये नकद बरामद हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed