फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three arrested in case of deadly attack

Kaithal News: जानलेवा हमला करने के मामले में तीन काबू

Thu, 04 Jul 2024 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 04 Jul 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Three arrested in case of deadly attack
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें राजनगर पटियाला चौंक जींद निवासी राकेश, गांव थुआ जिला जींद निवासी मोनू व कपिल शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फ्रांसवाला रोड कैथल निवासी डिंपल की शिकायत अनुसार करीब 12 साल पहले उसकी शादी राजनगर पटियाला चौंक जींद निवासी राकेश के साथ हुई थी।
विज्ञापन


उसका पति शराबी व झगड़ालू किस्म का व्यक्ति है और उसके साथ हमेशा मार-पिटाई करता है। उसके पति राकेश ने गाड़ी की किस्त भरने के लिए उससे अपने मायके से दो लाख रुपये करीब तीन महीने पहले मंगवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद जब वह अपने पति राकेश को पैसे वापस देने के लिए कहने लगी तो राकेश ने उसके साथ मार-पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। उसने राकेश के खिलाफ महिला थाना कैथल में इस संबंध में शिकायत दी थी। इस शिकायत को लेकर एक जुलाई को दोनों पक्षों को थाने में बुलाया था।

राकेश ने कहा कि वह एक सप्ताह बाद उसे अपने घर ले जाएगा और थाना में दोनों पक्षों का आपसी समझौता हो गया था। इस पर वह अपने मायके चली गई। एक जुलाई को शाम करीब सात बजे वह और उसकी माता केलो देवी अपने घर के बाहर बैठे थे।

इतने में उसका पति राकेश अपने दो साथी गांव थुआ जिला जींद निवासी मोनू व कपिल के साथ वहां आया। राकेश व कपिल के हाथ में गंडासी थी और मोनू ने अपने हाथ में लाठी ली हुई थी।


आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से गंडासी और लाठी से उसपर व उसकी माता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। इस बारे में शहर थाना में मामला दर्ज था। तीनों आरोपियों का एक दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed