फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Three accused arrested in two cases of bike theft

Kaithal News: बाइक चोरी के दो मामलों में तीन आरोपियों को पकड़ा

Wed, 04 Dec 2024 12:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 04 Dec 2024 12:49 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in two cases of bike theft
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरों पर शिकंजा कसते हुए बाइक चोरी के दो मामलों में तीन आरोपियों को काबू किया गया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने तीन चोरीशुदा बाइक बरामद की हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीवन निवासी राहुल की शिकायत के अनुसार 10 जून की उसकी बाइक पोलड़ मेले से चोरी हुई थी। इस बारे में थाना सीवन में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच थाना सीवन प्रबंधक एसआई कुलदीप सिंह की अगुवाई में एचसी प्रदीप कुमार की टीम ने करते हुए पहाड़पुर से बाइक पर सवार आरोपी पहाड़पुर निवासी खड़क सिंह को काबू कर लिया गया।
विज्ञापन


यह बाइक उक्त मामले में चोरी पाई गई। व्यापक पूछताछ दौरान आरोपी के कब्जे से दो अन्य चोरी की बाइक बरामद की गई। जो आरोपी ने थाना सीवन क्षेत्र से चोरी करनी कबूल की। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दूसरे मामले में समाना पटियाला पंजाब निवासी सन्नी की शिकायत के अनुसार 29 नवंबर को उसकी बाइक अजीमगढ़ से अज्ञात ने चोरी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना चीका में यह मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच चौकी महमुदपुर पुलिस के एचसी वेदपाल की टीम ने करते हुए आरोपी गांव रतनहेड़ी जिला पटियाला पंजाब निवासी गुरजेंट सिंह व असमानपुर जिला पटियाला पंजाब निवासी जसपाल सिंह को काबू कर लिया गया। दोनों आरोपियों ने उक्त बाइक चोरी करने के वारदात को कबूल किया गया।

आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने भाखड़ा नहर में बाइक फेंक रखी है। पुलिस नियमानुसार आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed