{"_id":"66512e5c39d6d5b63d08ef64","slug":"three-accused-arrested-in-case-of-deadly-attack-kaithal-news-c-18-1-knl1004-396651-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जानलेवा हमला करने के मामले में तीन आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जानलेवा हमला करने के मामले में तीन आरोपी काबू
Sat, 25 May 2024 05:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 25 May 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी काबू कर लिए। सिरटा रोड कैथल निवासी निखिल की शिकायत अनुसार 18 मई की शाम वह अपने भाई के साथ रेलवे स्टेशन कैथल के पास एक दुकान पर गया हुआ था।
उसी समय उस पर महादेव कॉलोनी कैथल निवासी विनोद, नीरज सजुमा, काली अन्य लड़कों के साथ पहुंचे व उन पर हमला कर दिया। उसके गले से सोने की चेन व जेब से सात हजार रुपये छीन लिए उसके भाई के पैर पर पर कुछ मारा जिससे गन जैसी आवाज आई। इसके कारण उसके भाई के पैर से काफी खून निकलने लगा।
मामले में पुलिस ने आरोपी रामनगर कैथल निवासी वरुण, राजीव नगर कैथल निवासी विनोद कुमार व हरि नगर कैथल निवासी बलजीत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त डंडा व 1200 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी आवारा किस्म के युवक हैं, जो अपनी दहशत जमाने के लिए अकसर आने-जाने वालों को तंग करते हुए मारपीट करते हैं। इनके खिलाफ पहले भी मारपीट के मामले दर्ज हैं। सभी आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। संवाद