{"_id":"68fa869c8370617575036c6c","slug":"three-accused-arrested-for-duping-rs-80000-in-the-name-of-sending-to-kuwait-kaithal-news-c-18-1-knl1014-765200-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कुवैत भेजने के नाम पर 80 हजार रुपये ठगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कुवैत भेजने के नाम पर 80 हजार रुपये ठगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
Fri, 24 Oct 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। फेसबुक पर विज्ञापन देखकर एक युवक से कुवैत भेजने के नाम पर 80 हजार रुपये ठगने वाले तीन आरोपियों को साइबर क्राइम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंजाब के जिला लुधियाना के मुंदिया खुर्द निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ आशु, मुंदिया कलां निवासी आकाश और राहुल के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, भूसला निवासी सोनू ने 16 दिसंबर 2024 को फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा था, जिसमें कुवैत भेजने का ऑफर दिया गया था। उसने विज्ञापन में दिए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। 23 दिसंबर को संबंधित व्यक्ति ने उसे बताया कि कुवैत जाने के लिए 10 लाख रुपये देने होंगे। इसमें आधी रकम वीजा आने के बाद और बाकी हवाई टिकट के समय देनी होगी।
24 दिसंबर को आरोपियों ने सोनू को एक कंपनी का ऑफर लेटर व्हाट्सऐप पर भेज दिया और लगातार फोन पर संपर्क बनाए रखा। 28 दिसंबर 2024 को उन्होंने सोनू को चंडीगढ़ सेक्टर-44 में बुलाकर उसका मेडिकल करवाया और अग्रिम रकम जमा करवाने के लिए कहा। झांसे में आकर सोनू ने 16 जनवरी 2025 को 80 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। उसने इस संबंध में थाना साइबर क्राइम कैथल में शिकायत दर्ज करवाई। मामले की जांच थाना साइबर क्राइम प्रभारी पीएसआई शुभ्रांशु की टीम ने की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर टीम ने तीनों आरोपियों को लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।