{"_id":"69308ce0f4717edfa009e5df","slug":"three-accused-arrested-for-beating-up-inld-worker-kaithal-news-c-245-1-kht1012-141612-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: इनेलो कार्यकर्ता को पीटने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: इनेलो कार्यकर्ता को पीटने के तीन आरोपी गिरफ्तार
Thu, 04 Dec 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iसंवाद न्यूज,एजेंसीI
IIकैथल। पुलिस ने रास्ता रोककर हमला करके चोटें मारने के मामले में आरोपी गांव कैलरम निवासी कृष्ण उर्फ गुच्चा, जिला जींद के गांव खरल निवासी अंकित और गांव मालखेड़ी निवासी मोहित उर्फ मोनी को काबू कर लिया गया।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया की सिरटा निवासी अमित की शिकायत के अनुसार उसने संजीव ढुल, फील्ड इंस्पेक्टर हैफेड के खिलाफ भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत एसीबी में दी हुई है। इसी को लेकर कुछ दिन पहले हुई पंचायत के दौरान संजीव ढुल ने उसे जान से मारने की धमकियां दी गई थीं। 3 नवंबर को शिकायतकर्ता इनेलो पार्टी के प्रदर्शन में ज्ञापन देने के बाद लौट रहा था। इस दौरान जाट स्कूल के पास एक सफेद बोलेरो में सवार रोहित कुंडू निवासी कैलरम, गुच्चा कैलरम, संजू कैलरम तथा 4-5 अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने अचानक डंडों व गंडासी से उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। उसे गंभीर चोटें आने पर प्रदर्शन में मौजूद लोगों द्वारा जनता मल्टीस्पेश्यलिटी हॉस्पिटल, करनाल रोड कैथल में भर्ती करवाया गया। जिस बारे थाना सिविल लाइन में प्राथमिकी दर्ज की है। प्रवक्ता ने बताया कि इससे पहले मामले में तीन अन्य आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपियों के कब्जे से वारदात में 3 डंडे बरामद किए गए है। तीनों आरोपी अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।II