फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Thousands of rupees were grabbed in the name of online job

Kaithal News: ऑनलाइन नौकरी के नाम पर हड़प लिए हजारों रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Thousands of rupees were grabbed in the name of online job
कैथल। अज्ञात व्यक्ति ने एक व्यक्ति को ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर 3500 रुपये हड़प लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पूंडरी पुलिस को दी शिकायत में गांव फतेहपुर निवासी परमवीर ने बताया कि 28 जून 2022 को उसके पास एक नंबर से फोन आया। आरोपी ने उसे ऑनलाइन काम का ऑफर दिया। इसके बाद दो हजार रुपये पंजीकरण के लिए। उसके पास डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी का ऑफर लेटर भी भेजा गया।
विज्ञापन

नौकरी लगवाने के नाम पर आरोपी से 25 हजार रुपये में बातचीत हो गई। इसके बाद आरोपी को दोबारा से 1500 रुपये गूगल पे के माध्यम से कर दिए। आरोपी ने उसको कोई नौकरी नहीं दिलवाई। जब पैसे वापस लेने के लिए आरोपी के पास फोन किया तो आरोपी ने फोन नहीं उठाया। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाए। उसके रुपये वापिस दिलवाए जाए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बैंक खाता का विवरण पूछकर उड़ाए 97 हजार रुपये
कैथल। अज्ञात ने एक व्यक्ति के बैंक खाता का विवरण पूछकर खाते से 97 हजार 722 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। कलायत थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बालू की गादड़ा पट्टी निवासी मुकेश ने बताया कि 11 अगस्त को उसके पास एक फोन आया। उससे बैंक खाते का विवरण मांगा गया। इसके बाद पहले आरोपी ने खाते से तीन हजार रुपये काट लिए। दूसरी बार 14 हजार 967 रुपये निकाल लिए। इसके बाद फिर 79 हजार 755 रुपये निकाल लिए। कलायत थाना एसएचओ दलबीर ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया। मामले में आगामी जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed