फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Those who made themselves aware about corona vaccination became careless

कोरोना टीकाकरण के लिए जागरूक करने वाले खुद बने लापरवाह, नहीं लगवाई पहली डोज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Those who made themselves aware about corona vaccination became careless
Those who made themselves aware about corona vaccination became careless - फोटो : Kaithal
कैथल। 16 जनवरी 2020 से शुरू हुए कोरोना टीकाकरण के बाद सरकार के तमाम प्रयास हैं कि सभी लोग कोरोना का टीका लगवाएं, लेकिन जिन लोगों के कंधों पर टीकाकरण करवाने व लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित जिम्मेवारी है, वही लोग टीका नहीं लगवा रहे हैं। ऐसा ही मामला कैथल में डीसी प्रदीप दहिया द्वारा बुलाई गई बैठक में 30 ऐसे ग्राम सचिव व पटवारी निकले, जिन्होंने कोरोना का पहला टीका भी नहीं लगवाया है, जबकि जिले में 10 लाख 35 हजार लोग टीका लगवा चुके हैं।
विज्ञापन

डीसी प्रदीप दहिया ने मंगलवार को लघु सचिवालय में टीकाकरण के कार्य में तेजी लाने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ले रहे थे। जिसमें तहसीलदार, बीडीपीओ, डीआरओ, डीडीपीओ, सीएमओ, सीटीएम सहित कर्मचारी पटवारी व ग्राम सचिव भाग ले रहे थे। डीसी ने अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित करने को कहा। इसी बीच डीसी ने एकाएक पूछ लिया कि जो भी कर्मचारी या अधिकारी बैठक में हैं, वे बताएं कि किस-किस ने टीकाकरण करवाया है। शुरू में तो कर्मचारी टाल मटोल करते दिखे। लेकिन जब डीसी ने टीकाकरण का प्रमाण पत्र देखकर ही कर्मचारियों को बाहर जाने की बात कही तो पता चला कि उक्त बैठक में 30 पटवारी व ग्राम सचिव ऐसे थे, जिन्होंने पहला टीका भी नहीं लगवाया है। पूछने पर कुछेक कर्मचारियों ने बीमारी का बहाना बताया। इस पर डीसी ने कहा कि कोरोना टीकाकरण को लेकर स्थिति स्पष्ट की जा चुकी है कि किन-किन हालात में टीका लगवाया जा सकता है। इसके बाद डीसी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर सभी वंचित ग्राम सचिव व पटवारियों को कोरोनारोधी टीका लगवाया। साथ ही 30 टीमें गठित कीं, जो लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करेंगी।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि जिले में अब तक 10 लाख 35 हजार 504 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। चाहे कर्मचारी हो या अधिकारी, पहले अपना टीकाकरण पूरा करवाएं। साथ ही लोगों को जागरूक करें कि वे कोरोना का टीका जरूर लगवाएं। टीकाकरण व जागरूकता ही कोरोना से बचाव का मुख्य रास्ता है। मंगलवार को 6278 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। जिले में कोविशील्ड 98450 तथा कोवॉक्सीन 45140 उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed