फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Thieves stole things from a house in Sanghan

Kaithal News: सांघन में मकान से सामान ले गए चोर

Fri, 09 May 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 09 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole things from a house in Sanghan
कैथल। सांघन गांव में चोर मकान से लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और 62 हजार रुपये चोरी कर ले गए। सदर थाने में दी शिकायत में सांघन निवासी सतबीर ने बताया कि उसके मकान के साथ में उसके भाई का भी घर है। इसमें भाई विजेंद्र की पत्नी, बच्चे और माता-पिता रहते हैं। छह मई को रात के समय उनके परिवार के सदस्य सो रहे थे। भाई की पत्नी और बच्चे ऊपर सो गए, जबकि पिता कमरे में थे। मेन गेट बाहर से बंद था। रात को चोर गेट खोलकर मकान में घुस गए। आरोपी वहां से 10 तोले सोना, 62 हजार रुपये पेटी और अलमारी से निकाल कर ले गए। करीब 100 ग्राम चांदी के जेवर भी चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

n
बाइक चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार

कैथल। सिविल लाइन थाना की पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरों पर शिकंजा कसते हुए बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार किया है। थाना सिविल लाइन पुलिस के एएसआई रघुबीर की टीम ने ट्योंठा निवासी आरोपी बलराज को गिरफ्तार कर लिया गया। खुराना रोड कैथल निवासी मंजीत सिंह ने शिकायत दी थी कि सात दिसंबर 2024 को सरकारी अस्पताल कैथल की पार्किंग से उसकी बाइक चोरी हो गई थी। आरोपी जेल में बंद था। मामले में गिरफ्तारी के लिए अदालत की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए थे। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed