फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Thieves stole bikes from six places

Kaithal News: चोरों ने छह स्थानों से बाइक उड़ाईं

Sun, 20 Aug 2023 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 20 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole bikes from six places
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर में बाइक चोरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। चोरों ने छह स्थानों पर बाइक चोरी कर अपनी सक्रियता का प्रमाण दिया। पुलिस सभी मामले दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है।
थाना सिविल लाइन में दी गई शिकायत में कुरुक्षेत्र के गांव गुमथला गढू के निवासी कृष्ण ने बताया कि उसने शनिवार काे हनुमान वाटिका के पार्किंग में बाइक खड़ी की थी। जब वह कुछ देर बाद वापस आया तो उसकी मोटरसाइकिल चोरी मिली। जांच अधिकारी राममेहर ने बताया कि मामला दर्ज कर चोरों का सुराग लगाया जरा है।
विज्ञापन

अन्य घटना में थाना सिविल लाइन में दी गई शिकायत में बालाजी कॉलोनी कैथल निवासी रमेश चंद ने बताया कि उसने 13 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे बइक हनुमान वाटिका की पार्किंग में खड़ी की। जब शाम को वापस आया तो यह चोरी मिली। जांच अधिकारी संजय के मुताबिक मामला दर्ज कर कर लिया गया है। चोरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह थाना सिविल लाइन में दी गई शिकायत में गांव डयोढ खेडी निवासी सतपाल ने बताया कि आठ अगस्त को वह किसी काम से शहर आया था। वह जब वापस आया तो उसकी बाइक चाेरी हो गई। जांच अधिकारी धर्मपाल के मुताबिक शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
अन्य मामले में थाना सिविल लाइन में दी गई शिकायत में गांव रावनहेड़ा निवासी प्रवीन ने बताया कि 13 अगस्त को दोपहर एक बजे वह अपने परिवार के साथ हनुमान वाटिका कैथल में आया था। उसने पार्किंग में बाइक खड़ी की थी। जब दोपहर करीब ढाई बजे वापस आया तो बाइक नहीं मिली। जांच अधिकारी धर्मपाल के मुताबिक चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।
वहीं थाना सिविल लाइन में दी गई शिकायत में चंदाना गेट निवासी विनोद कुमार वह 15 अगस्त को शाम करीब साढ़े पांच बजे बेटे यश को सेक्टर 19 में ट्यूशन छोड़ने आया था। वहां पर ही मकान के पास उसकी बाइक खड़ी की थी। वह दस मिनट पर वहां आया तो बाइक नहीं थी। जांच अधिकारी धर्मपाल ने बताया चोरों की तलाश की जा रही है।
इसी तरह थाना शहर में दी गई शिकायत में गांव क्योड़क निवासी नरेश कुमा ने बताया कि वह 16 अगस्त की दोपहर करीब डेढ़ बजे अंबाला रोड पर एक बैंक में काम आया था। लौटने पर बाइक नहीं मिली। जांच अधिकारी करनैल के मुताबिक मामला दर्ज कर लिया गया है। चोरों को सुराग लगाया जा रहा है।

पुलिस वाहन चोरी के मामलों में लगातार आरोपियों को गिरफ्तार कर रही है। भविष्य में पुलिस की तरफ से और अधिक सख्ती की जाएगी, ताकि वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकते। वाहन चोरों को पकड़ने के लिए अलग से टीमें भी कार्य कर रही हैं। - अमित कुमार, डीएसपी, यातायात।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed