{"_id":"61e8649e0c8db567e474c6be","slug":"thieves-are-active-in-winter-stealing-daily-and-challenging-the-police-kaithal-news-knl96538397","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी में चोर सक्रिय, रोज चोरी कर पुलिस को दे रहे चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी में चोर सक्रिय, रोज चोरी कर पुलिस को दे रहे चुनौती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। सर्दी में चोर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। गांव से लेकर शहर तक चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। शहरी क्षेत्र में चोर वाहनों पर आसानी से हाथ साफ कर रहे हैं तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र में चोर रात्रि के समय में खेतों में लगे ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी कर रहे हैं। चोरों द्वारा पांच अलग-अलग जगहों से बाइक, कार सहित अन्य सामान चोरी करने के मामले सामने आए हैं। पीड़ितों ने पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लोहे के 19 ढक्कन चोरी
पहले मामले में अनाज मंडी चीका से चोर दीवार फांदकर रात के समय लोहे के ढक्कन चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में अनाज मंडी चीका सचिव नरेंद्र ढुल ने बताया कि 11 से 17 जनवरी के बीच 19 लोहे के ढक्कन चोरी हो गए हैं, पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मामला की जांच शुरू कर दी है।
दो मोटरसाइकिल व एक कार चोरी, केस दर्ज
कैथल। दो अलग-अलग जगह से मोटरसाइकिल व भगत सिंह कॉलोनी कैथल से चोर कार चोरी कर ले गए। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर लिया। पुलिस को दी पहली शिकायत में गुहला के वार्ड नंबर 14 निवासी रोहित कुमार ने बताया कि 17 जनवरी को कैथल रोड एचडीएफसी बैंक में काम के लिया गया था। काम करवाने के बाद जब वापस आया तो उसकी बाइक नहीं मिली। पुलिस को दी दूसरी शिकायत में अरनैचा निवासी रिंकू ने बताया कि गुरु ब्रह्मानंद चौक से 17 जनवरी की शाम पौने आठ बजे चोर मोटरसाइकिल चोरी कर ले गए हैं। तीसरी शिकायत में भगत सिंह कॉलोनी निवासी सुशील कुमार ने बताया कि 17 जनवरी को भगत सिंह कॉलोनी गली नंबर 7 से रात को 11 बजे उसकी मारुति कार चोरी हो गई है। पुलिस ने तीनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आहूं व सांच से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी, केस दर्ज
कैथल। दो अलग-अलग जगह से चोर ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी पहली शिकायत में पूंडरी की एसडीओ सपना रानी ने बताया कि 16 जनवरी को गांव आहूं में नेपाल सिंह के खेत से चोर ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए हैं। दूसरे मामले में पुलिस को दी शिकायत में एसडीओ सपना ने बताया कि 15 जनवरी को चोर सांच से ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर ले गए है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।