फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Thief found in the house when he woke up, attacked and fled

Kaithal News: नींद खुली तो घर में मिला चोर, हमला कर हुआ फरार

Tue, 04 Apr 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 04 Apr 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Thief found in the house when he woke up, attacked and fled
कैथल। प्रताप गेट के पास एक घर में सो रहे युवक की आंख खुली तो उसे घर में चोर घुसा हुआ मिला। उसने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो चोर ने ईंट से हमला कर दिया। चोर साइड के प्लाट में कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में प्रताप गेट निवासी प्रताप गेट निवासी सुमित कुमार ने कहा कि दो अप्रैल की रात वह घर में सो रहा था। उसके परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। समय करीब 5:30 पर उसे साइड वाले कमरे में कुछ तोडफ़ोड़ की आवाज आई। उसने उठकर देखा तो कमरे से एक लड़का था। उसने काली टी शर्ट पहनी हुई थी। उसे देखकर वह घर की सीढि़यों से छत पर भागने लगा। उसने उसका पीछा किया। उसने एक बैग ले रखा था। साथ ही मुंह पर रुमाल बांध रखा था।
विज्ञापन


उसने पकड़ने का प्रयास किया तो उसने उन पर ईंट से हमला कर दिया। वह छत से साइड वाले खाली प्लाट में कूदकर भाग गया। उसने देखा तो कमरे से 12 हजार रुपये, चांदी की पायल व सोने की बाली वजनी तीन ग्राम चोरी हुई मिली। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed