फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   they want to crime

गुजरात में आग लगाकर अब हरियाणा को फूंकना चाहते हैं दबंग: सैनी

Wed, 02 Sep 2015 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Wed, 02 Sep 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि गुजरात में शांतिभंग कराने के बाद अब दबंगों की नजर हरियाणा प्रदेश पर है। गुजरात और महाराष्ट्र में गुंडागर्दी मचवाने वाले हरियाणा के दबंग पर प्रदेश को उसी आग में झोंकना चाहते हैं।
विज्ञापन


हुडा स्थित अपने कार्यालय में पत्रकाराें से बातचीत में सैनी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग के लोगों को अभी तक उनका हक नहीं मिला है।

देश व प्रदेश की पूर्व सरकारों ने ओबीसी के लोगों को यूज एंड थ्रो समझा और हमेशा ही इनके हितों से खिलवाड़ किया। सरकारों ने ओबीसी को कभी दो प्रतिशत, कभी पांच प्रतिशत और अब दस प्रतिशत आरक्षण देकर खानापूर्ति कर दी पर अब हम ऐसा नही होने देगें।
विज्ञापन


आज भी सबसे ज्यादा पिछड़ा वर्ग पिस रहा है । प्रथम श्रेणी और द्वितीय श्रेणी में आज भी पिछड़ा वर्ग की पचास प्रतिशत और अनुसूचित जाति वर्ग की पच्चीस प्रतिशत व जरनल की लगभग दस से पंन्द्रह प्रतिशत पद खाली है। संासद राजकुमार ने कहा कि ये पद कभी नहीं भरे जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार पर नहीं भरोसा
सांसद ने जाट समुदाय पर तीखा हमला करते हुए कहा कि इन लोगों को केन्द्र और प्रदेश सरकार पर भरोसा नहीं है। दबंग लोग केन्द्र और प्रदेश सरकार पर दबाव बनाने  के उद्देश्य से प्रशिक्षित सेना तैयार कर रहे हैं, जो दिल्ली और हरियाणा के लोगों को परेशान करेगी।

संविधान और कानून का के साथ-साथ प्रजातंत्र का गला घोंटकर जाट इस सेना के बल पर अपने मंसूबे हासिल करना चाहते हैं, जो निंदनीय है। सांसद ने सरकार से मांग की कि प्रदेश का महौल खराब करने वालों पर समय रहते कार्रवाई करे, वरना ये लोग अपने मंसूबे पूरे करने के लिए खून-खराबा भी कर सकते हैं।

हिसार में होगी ओबीसी की विशाल जनसभा  
ओबीसी ब्रिगेड़ के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल राठी ने बताया कि 20 सितंबर को हिसार में ओबीसी ब्रिग्रेड की बड़ी जनसभा होगी। इसमें दिल्ली और दूध बंद करने की धमकियां देने वाले और स्थिति से निपटने पर विचार होगा। उन्होंने सरकार से श्वेतपत्र जारी करने की मांग की।


ताकि स्पष्ट हो सके कि क्लास वन और टू में किस समाज को कितना प्रतिनिधित्व प्राप्त है। संासद ने पूर्व सरकारों पर आरोप लगाया कि सरकारों की उदासीनता की बदोलत आज भी ओबीसी के पचास प्रतिशत पद खाली हैं। जो किसी भी सरकार द्वारा कभी नही भरे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed