{"_id":"652d9161d542c7dd6f0e1024","slug":"they-tore-the-pockets-of-two-elderly-people-and-took-away-the-cash-kaithal-news-c-18-1-knl1004-243596-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दो बुजुर्गों की जेब फाड़ कर छीन ले गए नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दो बुजुर्गों की जेब फाड़ कर छीन ले गए नकदी
Tue, 17 Oct 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। दो अलग-अलग मामलों में बाइक सवार अज्ञात आरोपी सड़क पर जा रहे दो बुजुर्गों की जेब फाड़कर नकदी व जरूरी दस्तावेज छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों घटनाएं एक जैसी हुईं।
पहले मामले में गांव बरसाना निवासी राजपाल ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि 15 अक्तूबर को शाम के समय वह पूंडरी से मोटरसाइकिल पर अपने गांव जा रहा था। जब वह ड्रेन के नजदीक पहुंचा तो बाइक पर आए दो अज्ञात युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया।
बाद में आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगे और उसकी जेब फाड़कर 51 हजार 300 रुपये व अन्य सामान छीनकर भाग गए। जांच अधिकारी महिपाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दूसरे मामले में गांव साकरा निवासी कृष्ण चंद ने ढांड थाना में शिकायत दी कि 14 अक्तूबर को शाम के समय वह अपने किसी कार्य से मोटरसाइकिल पर गांव कौल से जा रहा था। कृष्ण चंद ने बताया कि जब वह अनाज मंडी कौल के नजदीक पहुंचा तो बाइक सवार दो आरोपी उसकी चलती हुई मोटरसाइकिल की चाबी निकालकर उसके कुर्ते की जेब फाड़कर बटुआ छीनकर ले गए। बटुए में 3300 रुपये व जरूरी कागज थे।
जांच अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।