फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There will be no public work in the post office tomorrow

Kaithal News: कल नहीं होंगे डाकघर में सार्वजनिक कार्य

Fri, 01 Aug 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 01 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
There will be no public work in the post office tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। अब डाकघर सिर्फ चिट्ठियों और पार्सलों तक सीमित नहीं रहेगा। डाक विभाग आधुनिक तकनीक के साथ खुद को डिजिटल बना रहा है। डाक विभाग ने आईटी 2.0 एप्लिकेशन लॉन्च किया है, जो 4 अगस्त से कुरुक्षेत्र और कैथल जिले के सभी डाकघरों में लागू हो जाएगा। इसके चलते 2 अगस्त को इन जिलों के किसी भी डाकघर में कोई सार्वजनिक कार्य या लेनदेन नहीं किया जाएगा।

यह अस्थायी अवकाश डाटा ट्रांसफर, सिस्टम सत्यापन और कॉन्फिग्रेशन के लिए रखा गया है। कैथल मुख्य डाकघर के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव तरुण भट्ट के अनुसार, आईटी 2.0 एप्लिकेशन डाक विभाग की कोर सेवाएं, वित्तीय सेवाएं और लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करेगा। इससे न केवल रीयल टाइम ट्रैकिंग और साइबर सुरक्षा मिलेगी, बल्कि सभी सुविधाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी। इससे विभाग की कार्यक्षमता कई गुना बढ़ेगी।
विज्ञापन


ग्रामीणों को मिलेगा लाभ, मिशन डिजिटल इंडिया को मजबूती ः भट्ट ने कहा कि यह एप्लिकेशन ग्रामीण व दूरदराज के लोगों को पारदर्शी बैंकिंग व डाक सेवाएं देगा। यह भारत सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन को जमीन पर मजबूत करेगा और डाक विभाग के कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक से लैस करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed