{"_id":"62b22129ca9739311045e427","slug":"there-will-be-five-rounds-of-counting-in-rajound-napa-kaithal-news-knl1122572165","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजौंद नपा में पांच राउंड होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजौंद नपा में पांच राउंड होगी मतगणना
विज्ञापन
राजौंद। नगर पालिका चुनाव में उम्मीदवारों के भाग्य का आज खुलासा होगा। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के हाल में मतगणना पांच राउंड में होगी, जिसके लिए छह टेबल लगाए गए है।
गौरतलब है कि राजौंद नगर पालिका चुनाव में इस बार 33 पार्षद प्रत्याशियों व प्रधान पद के नौ उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया है। नगर पालिका में 13 वार्ड हैं। वार्ड नंबर 12 से हरकिरण कौर को पहले ही पार्षद चुना लिया गया है। राजौंद में नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सीट आरक्षित की गई थी। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की टिकट पर बबीता, आजाद उम्मीदवार कर्ण वाल्मीकि, सतविंदर राणा से समर्थित हरिपाल मानी फौजी, इनेलो से रमेश कुमार, आम आदमी पार्टी से डॉ. प्रीति व आजाद उम्मीदवार रमेश, पप्पी कुमार, सुरेंद्र कुमार, संदीप कुमार चुनाव में उतरे।
राजौंद में सबसे ज्यादा 78.8 प्रतिशत मतदान हुआ। नगर पालिका में भाजपा की उम्मीदवार बबीता व सतविंदर राणा के समर्थित उम्मीदवार हरिपाल व आजाद उम्मीदवार करण सिंह के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है।
विज्ञापन
रिटर्निंग अधिकारी कम एसडीएम सुशील कुमार ने बताया कि खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के हाल में बुधवार को सुबह आठ बजे मतों की गिनती शुरू हो जाएगी। 13 वार्डों के लिए डाले गए वोटों की गिनती को लेकर छह टेबलों की व्यवस्था है। मतगणना के पांच राउंड होंगे।
चीका में नौ राउंड होगी मतों की गिनती
गुहला-चीका। चीका नगरपालिका के लिए डीएवी कॉलेज में मतगणना केंद्र बनाया गया है। मतगणना को लेकर स्थानीय प्रशासन की तरफ से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चीका में नौ राउंड में मतगणना की जाएगी।
चीका नगरपालिका में चेयरपर्सन पद के लिए 15 और 17 वार्डों के लिए 45 पार्षदों ने चुनाव लड़ा है। इन सभी उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में कैद है। चेयरपर्सन पद के लिए दो पूर्व विधायकों और वर्तमान विधायक की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इन तीनों ही विधायकों की पुत्रवधू चुनावी मैदान में हैं। गुहला के एसडीएम नवीन कुमार ने बताया कि मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा भी चाक चौबंद की गई है। मतगणना को लेकर 16 टेबल लगाई गई हैं। मतगणना का कार्य भी शांतिपूर्वक संपन्न करवाया जाएगा।