{"_id":"65c7e3af558d846aab017e6a","slug":"there-was-no-strike-in-kaithal-mandi-after-talks-kaithal-news-c-18-1-knl1004-323963-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बातचीत के बाद कैथल मंडी में नहीं हुई हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बातचीत के बाद कैथल मंडी में नहीं हुई हड़ताल
Sun, 11 Feb 2024 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 11 Feb 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। मांगों को लेकर सब्जी मंडी आढ़तियों ने देर रात सरकार के साथ शनिवार को बातचीत होने की सूचना मिलने पर हड़ताल को स्थगित कर दिया था। शनिवार दिन में सरकार के साथ वार्ता करने के लिए प्रदेशभर की सब्जी मंडियों के पदाधिकारी चंडीगढ़ पहुंचे। यह जानकारी कैथल मंडी के जिला प्रधान वीरेंद्र सतीजा ने दी।
इधर, सुबह अपने सही समय पर मंडी खुली। मंडी में बाहर से व स्थानीय क्षेत्र से सब्जियां व फल भी पहुंचे। इसके बाद सुबह चार बजे से ही मंडी में किसान व खरीदार सब्जियां लेने व बेचने के लिए पहुंचने लगे। गौरतलब है कि बीते दिन मंडी बंद रहने की सूचना मिलते ही लोगों ने कई दिन की एडवांस में सब्जियों की खरीदारी कर ली थी। इसलिए शनिवार को सब्जी मंडी में ग्राहकों की संख्या बहुत कम ही दिखाई दी। संवाद