{"_id":"611029b68ebc3e7af241cebd","slug":"there-is-no-sign-under-the-bridge-on-national-highway-152-kaithal-news-knl793446192","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे 152 पर पुल के नीचे नहीं है संकेतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे 152 पर पुल के नीचे नहीं है संकेतक
विज्ञापन
There is no sign under the bridge on National Highway 152
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल-करनाल रोड स्थित नेशनल हाईवे 152 पुल के पास सड़क पर संकेत चिन्ह न होने से वाहन चालक परेशान है। शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित रास्ते से नेशनल हाईवे निकाला गया है जो अक्सर हादसों का कारण बना हुआ है। पुल के 100 मीटर दूरी तक न तो स्पीड ब्रेकर बनाए गए हैं और न ही यहां सांकेतिक चिन्ह बनाए हैं। जिससे रोजाना हादसे की आशंका रहती है।
कैथल से लगभग छह किलोमीटर दूरी पर करनाल रोड पर स्थित नेशनल हाईवे 152 के पास पुल के नीचे सड़क की तरफ न तो कोई सांकेतिक बोर्ड लगाया गया है और न गति अवरोधक बनाए गए। इस कारण यहां पर कई हादसे हो चुके है और हादसों का अंदेशा भी बना है। वहीं विभाग की ओर से लगाया गया बोर्ड भी वृक्षों की टहनियों में छुप गया है। जिससे वाहन चालकों को यहां से निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां पर बनाए गए डिवाइडरों पर भी घास उग चुकी है। जिन पर बेसहारा पशु घूमते है। जिम्मेदारों की इस तरह की लापरवाही वाहन चालकों की जान जोखिम में डाल रही है।
पिछले माह दो कारों की हुई भिड़ंत
पिछले माह कैथल-करनाल रोड पर दो कारों की आपस में भिड़ंत हो गई थी। जिसमें एक कार दिल्ली से चंडीगढ़ वाया कैथल होकर जा रही थी। वहीं एक कार चालक अपनी कार को कैथल से करनाल के रास्ते लेकर रवाना हो रहा था। इसके बाद पुलिस के नीचे पहुंचने पर दोनों कारों की आपस में भिड़ंत हो गई थी। गनीमत रही कि यहां किसी की जान की हानि नहीं हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक कार ने कई बार पलटी खाई। कारों के परखच्चे उड़ चुके थे। इस दौरान पुलिस व क्रेन की मदद से कारों को सीधा किया गया। हादसे के बाद यहां वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया था।