{"_id":"669470f4354d28365f0bd106","slug":"there-is-no-hospital-but-mps-answer-medical-van-will-reach-kaithal-news-c-18-1-knl1004-430899-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नहीं है अस्पताल... पर सांसद का जवाब- पहुंचेगी मेडिकल वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नहीं है अस्पताल... पर सांसद का जवाब- पहुंचेगी मेडिकल वैन
Mon, 15 Jul 2024 06:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 15 Jul 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। सांसद नवीन जिंदल ने रविवार को टीक, बरोट, बंदराणा, रसूलपुर, बेगपुर, जडौला, सोलू माजरा व फरल गांवों में आयोजित धन्यवादी कार्यक्रमों में शिरकत की। इस मौके पर ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा उठाया। कहा कि गांवों में अस्पताल या डिस्पेंसरी की सुविधा नहीं है। इस पर जिंदल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाने के लिए अगले महीने पूरा अस्पताल ही मेडिकल वैन के रूप में गांव-गांव में भेज देंगे। इस अवसर पर ग्राम वासियों की ओर से सांसद को पगड़ी पहनकर सम्मानित किया गया।
सांसद जिंदल ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र के लोगों के लिए सभी नौ हलकों में मेडिकल वैन की सेवा अगले महीने से शुरू कर दी जाएगी। प्रत्येक गांव में लोगों के घर-द्वार तक पहुंच कर ये मेडिकल वैन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देंगी। इनमें अनुभवी चिकित्सकों की टीम व सहयोगी स्टॉफ भी मौजूद रहेगा। खास बात यह है कि यह सेवा उनकी ओर से पूर्व कार्यकाल की तरह निशुल्क जारी रहेगी।
सांसद ने सरपंचों एवं प्रतिनिधियों से आग्रह करते हुए कहा कि जब भी वे पंचायत का मांग पत्र उन्हें सौंपते हैं तो उसमें मांगों को क्रम अनुसार लिखे। जो मांग सबसे जरूरी हो उसे पहले नंबर पर रखें। जरूरी कार्यों को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पंचायती राज संस्थाओं को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। सांसद ने कहा कि उनका प्रयास है कि बच्चे स्किल्ड बेस एजुकेशन की तरफ बढें। इसके लिए प्राइमरी स्तर से ही उन्हें अंग्रेजी भाषा, बोल-चाल में निपुण, खान-पान और रहन-सहन आदि में ट्रेंड करना पड़ेगा। शिक्षा के साथ-साथ इन सभी बातों पर भी उनका ध्यान रहेगा।
उन्होंने कहा कि अधिकतर गांवों में पानी निकासी की समस्या है। इसके स्थायी समाधान के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट होने अति आवश्यक है। उनका प्रयास है की आबादी के हिसाब से प्रत्येक गांव में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जाएं, ताकि दूषित पानी को स्वच्छ बनाकर उसे कृषि कार्यों में प्रयोग किया जा सके। इससे जल संरक्षण एवं
प्रबंधन के अभियान में भी मदद मिलेगी। इस मौके पर सांसद नवीन जिंदल और सतपाल जांबा, संयोजक जिला स्वच्छता अभियान ने गांव वासियों के साथ मिलकर पौधरोपण के अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील भी की।
जिंदल के साथ पूर्व विधायक तेजबीर सिंह, अनिता चौधरी, एडवोकेट गुरिंद्र जीत सिंह, सरपंच प्रतिनिधि पालू राम, सरपंच परमजीत सिंह, व्यापार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री विकास गर्ग, राहुल कंसल, दलजीत सिंह नत, सतपाल जांबा, मनोज जांबा, पुष्पेंद्र तंवर, सरपंच सोनिका रानी, संदीप कुमार, प्रीति, अंजलि, ट्विंकल राणा आदि मौजूद रहे।