फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There is no hope of getting relief from the cold, the possibility of rain for two days

ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं, दो दिन बने बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
There is no hope of getting relief from the cold, the possibility of rain for two days
There is no hope of getting relief from the cold, the possibility of rain for two days - फोटो : Kaithal
कैथल। एक सप्ताह से धूप का इंतजार कर रहे लोगों को अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में भी ऐसे ही बादल छाए रहेंगे जबकि 21 व 22 जनवरी को एक बार फिर बारिश हो सकती है। इससे ठंड और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी दिनभर धूप का इंतजार कर रहे लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली। वहीं शीतलहर के कारण तापमान भी नीचे खिसक गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शाम होते ही सड़कों पर यातायात कम हो गया। इसका कारण दो पहिया वाहनों पर हाड़कंपा देने वाली सर्दी लगती है। इससे बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए। ठंड इतनी अधिक है कि लोगों के हाथ पांव मानों सुन्न हो जा रहे हैं और रजाई तक में भी ठंड महसूस हुई। मंगलवार को सूर्यदेव के दर्शन लगभग न के बराबर हुए। मौसम विभाग के बारिश और ठंड बढ़ने के पूर्वानुमान के बाद लोगों की चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed