फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There is no evening bus for Patiala, passengers face problems

Kaithal News: पटियाला के लिए शाम को बस नहीं, यात्री झेलते हैं परेशानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
There is no evening bus for Patiala, passengers face problems
कैथल। रोडवेज में कैथल डिपो के बेड़े में बसों की संख्या बढ़ने के बावजूद पटियाला के लिए शाम को यात्रियों को बस नहीं मिलती है। जिसके चलते पटियाला जाने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें चीका तक निजी बसों और आगे पंजाब रोडवेज की बस का सहारा लेना पड़ता है, जिससे उनका काफी समय खराब हो रहा है।
विज्ञापन

पिछले करीब एक साल से पटियाला जाने वाली रात्रिकालीन बस सेवा बंद है। रात्रिकालीन बस सेवा न होने से यात्रियों को परेशानी होती है। इसलिए शाम के समय कैथल से पटियाला जाने के लिए यात्री कठिनाइयां झेलते हैं। गौरतलब है कि कैथल डिपो के बेड़े में बसों की बढ़ोतरी भी हुई है, लेकिन बसों की संख्या बढ़ने के बावजूद पटियाला के लिए रात्रिकालीन बस सेवा बंद कर दी गई है।
विज्ञापन

इससे रात को यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पटियाला जाने वाली अंतिम बस का समय शाम साढ़े तीन बजे का है। यह बस भी हरियाणा रोडवेज की न होकर पंजाब रोडवेज की है। इसके साथ ही पटियाला से कैथल के लिए अंतिम बस सेवा चार बजकर 40 मिनट पर है। दोनों तरफ से बसों की कोई रात्रि सेवा न होने के कारण पटियाला जाने व वहां से कैथल आने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि पंजाब रोडवेज से गुहला-चीका से शाम करीब सात बजे अंतिम बस सेवा तो शुरू की है लेकिन कैथल से सीधा पटियाला की बस सेवा न होने से यात्रियों को अधिक कठिनाई होती है।


यह बोले यात्री-
कैथल निवासी रमेश कुमार ने बताया कि उनका सप्ताह में काम के सिलसिले में दो से तीन बार पटियाला जाना होता है। सुबह के समय तो बस मिल जाती है लेकिन पटियाला से शाम के समय कैथल के लिए सीधी बस सेवा पौने पांच बजे के बाद नहीं मिलती है। यदि इस समय से देरी हो जाए तो काफी मशक्कत करने के बाद कैथल पहुंचना पड़ता है।
उधर सुनील कुमार ने बताया कि वह काम के सिलसिले में शाम के समय ही कैथल से पटियाला में जाता होता है, लेकिन शाम के समय पटियाला के रात्रिकालीन सेवा न होने से पिहोवा से अधिक दूरी तय करके पटियाला पहुंचना पड़ता है। इससे काफी परेशानी होती है। शाम के समय पटियाला के लिए रात्रि बस सेवा शुरू की जानी चहिए।



अंतरराज्यीय बस सर्विस होने की स्थिति में पटियाला के रात्रि बस सेवा को लेकर अनुमति लेनी होती है। इसको लेकर योजना बनाई जा रही है। परमिट मिलने के बाद यह बस सेवा फिर से शुरू की जाएगी। इससे यात्रियों की परेशानी कम होगी।
- अजय गर्ग, महाप्रबंधक रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed