{"_id":"681124b9e46e2f4dd207027d","slug":"there-is-neither-law-and-order-nor-facilities-in-the-state-majra-kaithal-news-c-18-1-knl1004-635331-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में न कानून व्यवस्था और न ही सुविधाएं : माजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में न कानून व्यवस्था और न ही सुविधाएं : माजरा
Wed, 30 Apr 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पिहाेवा चौक स्थित इनेलो जिलाध्यक्ष अनिल तंवर के कार्यालय में मंगलवार को इनेलो पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने प्रदेश सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में न कोई कानून व्यवस्था है और न प्रदेश में किसी प्रकार की सुख सुविधाएं।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने भगवान परशुराम और चौ. देवीलाल के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया। बाद में अपने संबोधन में प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि 29 अप्रैल 1998 को चौ. देवीलाल ने इनेलो की स्थापना की थी। स्व. ओमप्रकाश चौटाला ने अपनी मेहनत से इसको सींचने का काम किया। यहां रामपाल माजरा ने एक कार्यकर्ता की गाड़ी पर पार्टी का झंडा भी लगाया।
माजरा ने कहा कि आज पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ता पार्टी को उसी मुकाम पर ले जाने का संकल्प कर रहे हैं जब इनेलो सत्ता में आई थी। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भाजपा की सरकार बनी टोल प्लाजा के रेट बढ़ा दिए, जिसका भार जनता पर बढ़ा। गैस सिलिंडर और पेट्रोल डीजल पर एक्साइज डयूटी बढ़ाकर जनता को परेशान किया है। आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी, कलेक्टर रेट बढ़ाया। परिवार पहचान पत्र के नाम पर लोगों को लूटा गया। बिजली घरों में बिजली नहीं, स्कूलों में मास्टर नहीं है। लोगों का भाजपा से मोह भंग हो चुका है। कांग्रेस वाले कह रहे हैं संविधान बचाओ रैली करेंगे, कभी कांग्रेस ने अपने गिरेबान में भी झांका है कि अगर किसी ने संविधान को अपने पैरों तले रौंदा है तो वह कांग्रेस पार्टी है।
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार में किसानों की जमीनें लूट लूटकर बड़ी कंपनियों के हवाले कर दी थी। कांग्रेस को अपनी गुटबाजी की वजह से और एक दूसरे को नीचा दिखाने के लिए वह अपना राजपाठ खो बैठे और प्रदेश की जनता चुनावाें में सत्ता परिवर्तन चाहती थी परंतु वह नहीं कर पाए।
मंडी उठान पर माजरा ने कहा कि न कोई खरीद हुई न उठान हो रहा है। गेहूं जब तक उठकर गोदाम तक नहीं जाती तब तक उठान नहीं होता। पहले तोल में, फिर मोल में, फिर कैलकुलेट में किसान को लूटने का काम किया है। जिलाध्यक्ष अनिल तंवर क्योड़क ने पार्टी के स्थापना दिवस पर कहा कि चौ. देवीलाल और चौ. ओमप्रकाश चौटाला के सपनों ने इनेलो पार्टी का गठन किया। तंवर ने कहा कि कार्यकर्ता की अगर किसी पार्टी में चलती है तो वह इनेलो की है।
इस मौके पर राजाराम माजरा, रामेश्वर पहलवान, इंद्र पाई, बलकार सिंह बल्लू, महावीर पट्टी अफगान, सुरजीत पबनावा, रोहित कुंडू, रणबीर मालखेड़ी, अभय राम भुक्कल, ऋषि राजराणा, पूनम सुलतानिया, सोनू वर्मा, सोनू करोड़ा, पवन शर्मा, रणबीर फौजी, मास्टर बलबीर मटौर, सलिंद्र राणा, मोनी बालू आदि मौजूद रहे।