फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There is hope for the trains that were stopped in the afternoon to start operating

Kaithal News: दोपहर की बंद हुई ट्रेनों के संचालन की जगी उम्मीद

Sat, 31 May 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 31 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
There is hope for the trains that were stopped in the afternoon to start operating
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। दिल्ली मंडल के डीआरएम के दौरे के बाद अब कैथल के रेल यात्रियों में दोपहर के समय बंद हुई ट्रेनों के संचालन की उम्मीद जगी है। इस समय रेलवे ने दोपहर के समय को छोड़कर कैथल रेलवे स्टेशन से कुरुक्षेत्र व जींद जाने वाली सभी ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। ऐसे में रेल यात्रियों को दोपहर के समय चलने वाली ट्रेन के संचालन की मांग लंबे समय से की जा रही है।

डीआरएम ने गत वीरवार को दोपहर के समय करीब एक घंटे तक कैथल रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर व्यवस्था जांची थी। इसी दौरान स्टेशन अधीक्षक की ओर से उठाई गई बात पर डीआरएम ने प्लेटफार्म ऊंचा करने व अन्य काम पूरा करने का भी आश्वासन दिया।
विज्ञापन


रेल यात्री कल्याण समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने कहा कि हाल ही में हिसार व चंडीगढ़ जाने वाले नई मेमू ट्रेन का संचालन भी शुरू किया गया है, लेकिन दोपहर के समय अभी तक भी बंद की गई पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू नहीं किया गया है। इससे कुरुक्षेत्र व जींद जाने वाली यात्रियों को दोपहर के समय कोई ट्रेन नहीं मिल पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के अधीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि डीआरएम ने दोपहर के समय बंद हुई ट्रेन को शुरू करने का आश्वासन दिया है। अब आगामी एक से दो माह में यह ट्रेन के शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed