{"_id":"66778af3b0898227020c4596","slug":"there-is-competition-between-the-present-and-former-mlas-to-take-credit-for-the-construction-of-roads-kaithal-news-c-245-1-kht1001-117436-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सड़कों के निर्माण पर वर्तमान और पूर्व विधायक में श्रेय लेने की होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सड़कों के निर्माण पर वर्तमान और पूर्व विधायक में श्रेय लेने की होड़
विज्ञापन
पूंडरी। सड़कों के निर्माण को लेकर वर्तमान और पूर्व विधायक में जुबानी जंग छिड़ गई है। हाल ही में मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने करोड़ों की लागत से सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी है। जिसे लेकर वर्तमान विधायक रणधीर सिंह गोलन और पूर्व विधायक तेजवीर सिंह के बीच श्रेय लेने की होड़ लगी है।
हलका विधायक रणधीर सिंह गोलन ने कहा कि उन्होंने चार महीने पहले जो सरकार से सड़कें मंजूर करवायी थी, उन पर निविदा सूचना जारी करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है और जल्द ही काम शुरू होगा। वहीं, पूर्व विधायक तेजवीर सिंह ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री से मिलने के बाद बयान दिया कि विधानसभा चुनावों से पहले पूंडरी हलके में करोड़ों की लागत से सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी है और जल्द ही उन पर काम शुरू हो जाएगा।
शनिवार को पूंडरी में हलका विधायक गोलन ने यहां जारी एक बयान में कहा कि इन सड़कों को उन्होंने चार महीने पहले मंजूरी दिलाई थी। गोलन ने कहा कि उनकी काम करने की नीति है और उसी में वे निष्ठा रखते हैं। हलकावासियों के लिए अपने कार्यकाल में उन्होनें पूरे हरियाणा में पूंडरी की एक छाप बनाने का कार्य किया है। उन्होंने अपने पूंडरी हलके की जनता से सलाह कर फिलहाल ही भाजपा सरकार से समर्थन वापस लेकर कांग्रेस को अपना बाहरी समर्थन देने का फैसला किया है और आने वाले समय में भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा के मुख्यमंत्री बनेंगे। कहा वे हल्कावासियों से विकास के दम पर समर्थन मांगेंगे और उन्हें पूरा विश्वास है कि हलके की जनता भारी बहुमत से उनको जिताएगी।