फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   There is a lot of excitement in the market, lots of shopping

Kaithal News: बाजार में रौनक, जमकर खरीदारी

Mon, 19 Aug 2024 07:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 19 Aug 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
There is a lot of excitement in the market, lots of shopping
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल, सीवन। रक्षा बंधन का पावन पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। इस पर्व को लेकर बाजारों में चहल-पहल है और बहनें अपने भाइयों के लिए सुंदर राखियां खरीद रही हैं। पर्व की पूर्व संध्या पर शहर के बाजार में खूब रौनक रही। इस दौरान महिलाओं की काफी भीड़ रही। वहीं, सीवन के बाजार भी सजे दिखे। राखियों की दुकानें सजी रही और हलवाइयों ने भी तरह-तरह की मिठाइयां बनाई हैं।

बाजार में इस समय रंग-बिरंगी राखियां उपलब्ध हैं। दुकानों पर इस बार रुद्राक्ष की राखी भी है जोकि विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बहने अपने भाइयों के लिए चांदी की राखी भी बनवा रही हैं और कई प्रकार की चांदी की राखियां पहले से तैयार भी हैं।
विज्ञापन


कुछ राखियां विशेष आर्डर पर तैयार की जा रही हैं जोकि उन पर नाम लिख कर तैयार की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त श्री, ऊं व अन्य मंत्र आदि लिखी हुई राखियां भी बाजार में बिक रही हैं। लाल, नीले, पीलेे, गुलाबी, हरे व अन्य रंगों के धागे भी बहुत से डिजाइनों में उपलब्ध हैं। इसके साथ ही हलवाइयों ने घेवर, फिरनी व अन्य प्रकार की मिठाइयाें से अपनी दुकानें सजाई हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिठाइयों के साथ साथ सूखे मेवों की भी बहुत मांग है। मिठाई विक्रेता गुलशन कामरा, राजू बीकानेर, कृष्ण कामरा ने बताया कि बाजार में मिठाई के साथ साथ बादाम, काजू आदि के पैक भी बहुत मांग में हैं। चाकलेट की बिक्री भी अच्छी चल रही है। इसके साथ ही फिरनी, घेवर, बर्फी, मिल्क केक व अन्य प्रकार की मिठाई की भी बहुत मांग है। हालांकि लोग बाजार में गिफ्ट पैक भी खरीद कर रहे हैं, लेकिन मिठाई का अपना ही जायका होता है। भाइयों ने भी बहनों लिए गिफ्ट की दुकानों पर पहुंचकर उपहार खरीदे। कई भाई बहनों के लिए ज्वेलरी दुकानों पर सोने-चांदी के आभूषण लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed