फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Then the issue of laying rail line from Kaithal to Patiala arose

फिर उठा कैथल से पटियाला तक रेललाइन बिछाने का मुद्दा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Then the issue of laying rail line from Kaithal to Patiala arose
Then the issue of laying rail line from Kaithal to Patiala arose - फोटो : Kaithal
सांसद नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को कैथल से पटियाला तक लगभग 80 किलोमीटर की रेल लाइन बिछाने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने अपने प्रस्ताव में कहा कि कैथल के हलका गुहला में सबसे बड़ा कस्बा सीवन है, जोकि धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्व रखता है। यह क्षेत्र ब्लॉक एवं उप तहसील का दर्जा भी रखता है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि कैथल में रेलवे स्टेशन है और पटियाला में भी रेलवे स्टेशन है। जिला कैथल से वाया सीवन होकर जिला पटियाला की दूरी लगभग 80 किलोमीटर है। यह क्षेत्र आजादी के 70 साल बाद भी रेल सुविधा से वंचित है। रेल लाइन न होने के कारण रेलवे की दृष्टि से देश के बाकी हिस्सों से हलका गुहला व सीवन कटा हुआ है। इसी कारण से व्यापारिक दृष्टि से यह हलका पिछड़ा हुआ है। उन्होंने अपने प्रस्ताव में मांग रखी कि कैथल से वाया सीवन पटियाला तक 80 किलोमीटर तक रेलवे लाइन बिछा दी जाए तो हलका गुहला व सीवन व्यापारिक व पर्यटन की दृष्टि से देश के बाकी हिस्सों से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि बीकानेर हिसार से हरिद्वार जाने वाली गाड़ी नंबर 14715 व 14717 दोनों गाड़ियों के बारे में कहा कि ये दोनों गाड़ियां बीकानेर से रोहतक होकर हरिद्वार वाया पानीपत-करनाल जाती हैं, लेकिन पानीपत-करनाल से औसतन 5 सवारियां ही जाती हैं, जिससे रेलवे विभाग को नुकसान हो रहा है। उन्होंने अपने प्रस्ताव में कहा कि अगर इन गाड़ियों का रूट बदलकर रोहतक-जींद-नरवाना-कलायत-कैथल-कुरुक्षेत्र कर दिया जाए तो ये गाड़ियां यात्रियों से भरकर चलेंगी, क्योंकि प्रतिदिन सैकड़ों सवारियां हरिद्वार जाती हैं। इनके लिए यहां से कोई भी गाड़ी सीधा हरिद्वार तक नही जाती। यह रूट करने से जहां रेलवे विभाग को आर्थिक रूप से फायदा होगा, वहीं क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंद्रह साल पहले नवीन जिंदल ने भी उठाई थी मांग
सांसद रहे नवीन जिंदल ने 15 साल पहले ये मांग उठाई थी। कैथल से पटियाला रेललाइन के लिए सर्वे भी हो चुका है, लेकिन न जाने किन कारणों के चलते यह परियोजना सिरे नहीं चढ़ पा रही है। अब देखना होगा कि सांसद नायब सैनी की मांग पर किस स्तर तक काम हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed