फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Theft of cash and needed papers by opening the chain of the woman's bag on the bus

बस में सवार महिला के बैग की चेन खोलकर नकदी और जरूरत कागजात चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Theft of cash and needed papers by opening the chain of the woman's bag on the bus
कैथल। एक व्यक्ति ने करनाल रोड बाईपास से एक महिला पुलिस कर्मचारी के बैग की चेन खोलकर उसमें रखी नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। पीड़ित महिला ने बस से उतरकर पास में मौजूद एक मोबाइल की दुकान के सीसीटीवी देखा तो उसमें एक व्यक्ति उक्त वारदात को अंजाम देते हुए दिखा। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला पुलिस कर्मचारी निर्मला ने बताया कि वह कैथल एसपी कार्यालय में कार्यरत है। वह ड्यूटी के बाद करनाल रोड बाईपास से पूंडरी की ओर जा रही थी। बाईपास चौक से उसने बस ली। बस में चढ़ने के बाद उसने देखा तो उसके बैग की चेन खुली हुई थी। उसने तुरंत नीचे उतर कर देखा तो लेकिन कुछ पता नहीं चला। उसने पास में ही एक मोबाइल की दुकान में लगे सीसीटीवी से पता लगाया तो लाल रंग की कैप व स्किन कलर की शॉल ओढ़े हुए एक व्यक्ति ने उसके बैग से किट निकाली और तुरंत बस की अगली खिड़की से नीचे उतर गया। उसकी किट में 5000 रुपये नकद, आधार कार्ड सहित अन्य कागजात सहित पुलिस का पहचान पत्र भी था। इसके अलावा लॉकर की चाबियां व अन्य सामान भी था। उसने इसके बाद पुलिस थाने में शिकायत दी। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed