{"_id":"68f931cb296343ae710f567e","slug":"theft-accused-arrested-kaithal-news-c-18-1-knl1004-764526-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चोरी करने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चोरी करने का आरोपी काबू
Thu, 23 Oct 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
कैथल। पीओ स्टाफ के एएसआई राजकुमार ने गांव प्योदा, डेरा खरक पांडवा निवासी कुलदीप उर्फ दीपनाथ को गिरफ्तार किया। आरोपी पर 2 मार्च 2022 को गांव फ्रासवाला स्थित बाबा मंगापुरी मस्त पुरी की समाधि से पीतल की टाल, करमण्डल, धुफया, मूर्ति के कुंडल और अन्य सामान चोरी करने का आरोप है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था,
लेकिन जमानत मिलने के बाद वह न्यायालय में दोबारा उपस्थित नहीं हुआ और भूमिगत हो गया था। न्यायालय ने 16 सितंबर 2025 को आरोपी को आदेशों की अवहेलना के आरोप में पीओ घोषित कर दिया था। पुलिस अब नियमानुसार आगामी कार्रवाई कर रही है। संवाद