फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Theft accused arrested

Kaithal News: चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 12 Jun 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 12 Jun 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Theft accused arrested
कैथल। भगोड़ों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ‘भगोड़ा पकड़ो स्टाफ’ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की टीम ने वर्ष 2023 के चोरी के मामले में नामित अपराधी शशि कुमार (निवासी चीका) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शशि पर 22 सितंबर 2023 की रात हुड्डा, चीका में एक घर में घुसकर सिलेंडर और बैटरी चोरी करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उसे जमानत मिल गई थी। लेकिन जमानत के बाद आरोपी फिर पेश नहीं हुआ और फरार हो गया। न्यायालय ने 19 मई 2025 को उसे पीओ घोषित किया था। संवाददेसी शराब सहित एक आरोपी को पकड़ा
विज्ञापन

कैथल। थाना सीवन पुलिस ने गश्त के दौरान 24 बोतल देसी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पीएसआई संदीप कुमार के नेतृत्व में टीम सुबह गश्त के दौरान खेड़ी गुलाम अली में मौजूद थी। उसी समय सूचना मिली कि यूपी के बरेली निवासी (वर्तमान में खेड़ी गुलाम अली में रह रहा) राहुल बाइक पर अटेला से खेड़ी गुलाम अली की ओर आ रहा है और उसके पास अवैध शराब हो सकती है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने रास्ते में नाकाबंदी कर दी। कुछ समय बाद संदिग्ध युवक को रोका गया और जांच में उसके पास से 24 बोतल देसी शराब बरामद हुई। आरोपी पर सीवन थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed