फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Theft accused arrested 11 years after

थ्री व्हीलर चोरी का आरोपी 11 साल बाद पकड़ा

Thu, 27 Mar 2014 11:44 PM IST
कैथल
कैथल Updated Thu, 27 Mar 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
Theft accused arrested 11 years after
कैथल। थ्री व्हीलर चोरी के भगोड़े आरोपी को सीआईए पुलिस ने करीब 11 साल बाद
विज्ञापन
गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ अदालत के आदेश की अवहेलना करने पर भी मामला दर्ज है।

पुलिस पीआरओ रोशन लाल खटकड़ ने बताया सुभाष नगर वासी सुखबीर ने अपना थ्री व्हीलर मकान के सामने खड़ा किया था, जहां से तीन जनवरी को कोई उसे चुरा ले गया। पुलिस ने इस मामले में हरीसिंह कालोनी रोहतक वासी सतिंद्र उर्फ सीतू और संजय को गिरफ्तार किया था, जो दोनों जमानत हासिल करने बाद काफी वर्षों से भूमिगत हो गए थे और पेशी पर हाजिर नहीं हो रहे थे।

 अदालत ने दोनों आरोपियों को पीओ करार दे दिया था। प्रवक्ता ने बताया प्रभारी उमेद सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और दूसरे भगोड़े की तलाश जारी है।

मारपीट और धमकी देने के आरोप में दो धरे

कैथल। मारपीट और धमकी देने के मामले में वांछित दो आरोपियों को राजौंद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

पीआरओ आरएल खटकड़ ने बताया 19 मार्च को पुरानी रंजिश के चलते ओमप्रकाश वासी मंढवाल से आरोपियों ने मारपीट और धमकी दी थी। एएसआई शमशेर सिंह ने जांच करते हुए आरोपी टेकचंद व बलवंत वासी मंढवाल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed