फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The youth showed their patriotic feelings through their tunes

Kaithal News: युवाओं ने सुरों से दिखाई देशभक्ति की भावना

Fri, 29 Aug 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 29 Aug 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The youth showed their patriotic feelings through their tunes
10 कैथल। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय छात्रा को सम्मानित करते प्राचार्य व भारत विकास प
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में भारत विकास परिषद शाखा ने देशभक्ति और वीर रस विषय पर आधारित जिला स्तरीय हिंदी एवं हरियाणवी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें युवाओं ने अपने-अपने सुरों से देशभक्ति की भावना का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के गायन से हुआ। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अभिषेक गोयल ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न कॉलेजों नें भाग लिया इंदिरा गांधी महिला कॉलेज, बाबू अनंत राम जनता कॉलेज कौल, डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय और राजकीय महिला महाविद्यालय चीका के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

भाविप अध्यक्ष अश्विनी अग्रवाल ने कहा कि भारत विकास परिषद युवाओं को संस्कार देने और देशहित में प्रेरित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जब युवा देश और समाज के बारे में सोचेंगे, तभी राष्ट्र का वास्तविक विकास संभव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत काव्य प्रस्तुतियाँ दीं। छात्रा अंजलि ने कहा- संकट में हो धर्म यदि तो बेकार जवानी है, और बिना खौले शांत बहे रगों में तो खून नहीं वो पानी है। वहीं छात्रा शीतल ने सुनाया- पृथक हर धर्म होता है, पृथक परिवेश होता है, पृथकता में रहे, मिलजुल यह उद्देश्य होता है।
प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार भांबू ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में सहायक होती हैं, बल्कि उन्हें राष्ट्र के प्रति जागरूक भी बनाती हैं।

निर्णायक मंडल में डॉ. मोनिका जाखड़, डॉ. सुभाष शर्मा और डॉ. सीमा दीक्षित शामिल रहे। इस अवसर पर भाविप के सचिव सतपाल भारद्वाज, अशोक गुप्ता, रामपाल सिंगला, रमेश अग्रवाल, प्रदीप शर्मा, सीमा सिंगला, बृजबाला अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर भाविप सदस्य हरीश चावला ने सभी प्रतिभागियों, स्टाफ और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे
हिंदी कविता प्रतियोगिता:
प्रथम स्थान: निशु (आईजी महिला कॉलेज),द्वितीय स्थान: शीतल (राजकीय महाविद्यालय),तृतीय स्थान: अंजलि (राजकीय महाविद्यालय)
हरियाणवी कविता प्रतियोगिता:
प्रथम स्थान: मुस्कान (आईजी महिला कॉलेज),द्वितीय स्थान (संयुक्त), केशव (राजकीय महाविद्यालय) और प्रोमिला (बाबू अनंत राम जनता कॉलेज कौल)

10 कैथल। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय छात्रा को सम्मानित करते प्राचार्य व भारत विकास प

10 कैथल। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय छात्रा को सम्मानित करते प्राचार्य व भारत विकास प

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed