फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The workers working in the warehouse of the warehouse protested

वेयरहाउस के गोदाम में काम करने वाले मजदूरों ने किया रोष प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
The workers working in the warehouse of the warehouse protested
कैथल। चीका रोड स्थित वेयर हाउस के गोदाम में काम करने वाले मजदूरों ने रविवार को मुख्य द्वार के सामने रोष प्रदर्शन किया। मजदूरों का आरोप है कि ईपीएफ समेत अन्य सुविधाओं की मांग करने पर उसने गोदाम से बाहर निकाल दिया गया। प्रदर्शन के माध्यम से मजदूरों ने उन्हें काम पर से हटाने का विरोध किया।
विज्ञापन

मजदूर शमशेर, रिंकू, किताब सिंह, ऋषिपाल, नफेसिंह, सुभाष, राजाराम, दर्शन, रवि, रामफल, प्रेम व तिलक ने बताया कि गोदाम में करीब 230 मजदूर पल्लेदारी का काम करते हैं। वे करीब 35-35 वर्षों से यहां ट्रकों से अनाज को उतारने और अनाज लादने का कार्य कर रहे हैं। अब जिस ठेकेदार के अधीन वे काम कर रहे हैं, उसने उन्हें काम से हटा दिया है। इससे मजदूरों में रोष है।
विज्ञापन

मजदूरों ने कहा कि बीते माह की मजदूरी भी उन्हें अभी तक नहीं मिली है, जो लाखों रुपये बनती है। मजदूरों ने यह भी आरोप लगाया कि करीब 30 साल से उन्हें मेहनताना के साथ ईपीएफ देने का भी प्रावधान किया गया है, लेकिन अभी तक ईपीएफ का एक भी रुपया उन्हें नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने वर्षों से काम कर रहे मजदूरों को एकदम काम से निकाला जा रहा है, ऐसे में वे कहां जाएंगे। उन्हें रोजगार के लाले पड़ जाएंगे। उन्होंने मांग की कि उन्हें जल्द से जल्द काम पर लगाया जाए। गोदाम के प्रबंधक दीपक कुमार ने कहा कि काम के संबंध में मजदूरों से बातचीत की गई है। एक दो दिन में मजदूरों और ठेकेदार के साथ बैठक कर समस्या को सुलझाया जाएगा। रविवार को भी मजदूरों को समझाकर कार्य सुचारु करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed