फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The work of removing water hyacinth from Saraswati drain started

सरस्वती ड्रेन से जलकुंभी निकालने का कार्य आरंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
The work of removing water hyacinth from Saraswati drain started
ब्लॉक सीवन के गांव रसूलपुर ककराला, मांडी के किसानों और ग्रामीणों में सरस्वती ड्रेन की सफाई न होने से भारी रोष था। शुक्रवार को जिन ग्रामीणों ने ड्रेन में जलकुंभी भरे होने और बारिश आने पर बाढ़ का रूप लेकर ड्रेन उछाल कर सीवन ब्लॉक के दो दर्जन गांवों डूबने की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया था। इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। इसके बाद डीसी प्रदीप दहिया ने स्वयं एक्सईएन और एसडीओ को सख्त आदेश देकर सफाई आरंभ करवा दी है। ग्रामीणों का आरोप था कि अधिकारी काम न करके लीपापोती कर रहे हैं। प्रशासन से उन्होंने इसकी सफाई करवाने की कई बार मांग की थी। गांव वासियों का आरोप है कि इस ड्रेन की सफाई कागजों में हो चुकी है, परंतु असली सच्चाई यह है कि यहां जलकुंभी अब भी भरी पड़ी है जिससे बारिश का पानी आने पर यह ड्रेन कभी भी टूट सकती है। इसी मांग पर कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग के उच्चाधिकारी मजदूरों के साथ मौके पर पहुंचे और युद्ध स्तर पर ड्रेेन से जलकुंभी निकालने का कार्य आरंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed