फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The work of depositing the fees of the students started on the second day

विद्यार्थियों की फीस जमा करने का कार्य दूसरे दिन हुआ शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
The work of depositing the fees of the students started on the second day
कॉलेजों में दाखिले के जारी दूसरी मेरिट सूची में नाम आने वाले विद्यार्थियों की फीस जमा करने का कार्य दूसरे दिन शुरू हो पाया। हालांकि ऑनलाइन का विकल्प होने के कारण काफी विद्यार्थियों ने फीस ऑनलाइन ही जमा करवाई, लेकिन छुट्टी के बावजूद कॉलेजों में ऑफलाइन तरीके से भी फीस जमा करवाई गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दूसरी मेरिट सूची 22 सितंबर को देर शाम को जारी हुई। इस कारण पहले दिन विद्यार्थी विभिन्न डिग्री कोर्सों में दाखिले के लिए फीस जमा नहीं करवा पाए। दूसरे दिन यह कार्य शुरू किया गया। अब विद्यार्थियों को 25 सितंबर तक का समय फीस जमा करवाने के लिए दिया गया है।
विज्ञापन

अब तक 60 प्रतिशत के करीब विद्यार्थियों की फीस हुई जमा
जिले के 15 डिग्री कॉलेजों में विभिन्न कोर्सों में 8659 सीटों पर दाखिला किया जाना है। अब तक करीब पांच हजार के करीब दाखिले हो चुके हैं। करीब 60 प्रतिशत सीटों पर दाखिले के लिए फीस जमा करवाई जा चुकी है। अगर द्वितीय सूची के बाद भी किसी कॉलेज में सीटें रिक्त रहती हैं तो उन्हें ओपन काउंसलिंग से भरा जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरकेएसडी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया में दूसरी सूची के अनुसार फीस भरने का कार्य ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों तरीके से जारी है। सुबह 9.00 बजे ही विद्यार्थी तीनों संकायों आर्ट, कॉमर्स एवं विज्ञान की स्थापित विंडो पर पहुंचने शुरू हो गए थे। शाम तक विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाई।

आरकेएसडी कॉलेज में अब तक हुए दाखिले
बीए एडिड 360
बीएससी नॉन-मेडिकल एडिड 69
सेल्फ फाइनेंस 33
बीकॉम एडिड 114
सेल्फ फाइनेंस 36
बीएससी मेडिकल एडिड 32
सेल्फ फाइनेंस 03
बीसीए सेल्फ फाइनेंस 39
बीबीए सेल्फ फाइनेंस 25
सांध्यकालीन सत्र में हुए दाखिले
बीए 113
बीकॉम 34
बीकॉम ऑनर्स 30
बीकॉम टैक्स 05
आईटीआई में पंजीकरण प्रक्रिया जारी
जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। 19 शिक्षण संस्थानों में पंजीकरण के लिए 30 सितंबर तक का समय आवेदकों को दिया गया है। इनमें 9 राजकीय और 10 निजी आईटीआई शामिल हैं। कैथल राजकीय आईटीआई के प्राचार्य सतीश मच्छाल ने बताया कि पंजीकरण ऑनलाइन हो रहे हैं। इंजीनियरिंग और गैर-इंजीनियरिंग संकायों में आवेदन हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed