फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The woman was strangled and thrown into the canal at the behest of her girlfriend

प्रेमिका के कहने पर महिला का गला घोंटकर फेंक दिया था नहर में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
The woman was strangled and thrown into the canal at the behest of her girlfriend
गांव पाड़ला में जनवरी में हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पुत्रवधु के प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुत्रवधु के कहने पर कथित प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर बुजुर्ग महिला की गला रेत कर हत्या कर दी थी। जिसमें उस समय पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। अब पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को सात दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि गांव पाडला निवासी एक युवक की शिकायत पर 22 जनवरी को थाना सदर में दर्ज मामले अनुसार 15 जनवरी को उसकी माता पड़ोसी के एक गांव में दवाई लेने गई थी, जो घर वापस नहीं लौटी। इसके बाद कई जगहों पर तलाश के बाद भी कोई पता नहीं लगा। मामले की थाना प्रबंधक सदर एसआई जयभगवान की अगुवाई में एसआई रमेश चंद्र द्वारा जांच करते हुए 22 वर्षीय आरोपी बल्लू उर्फ मक्खन निवासी पाड़ला को लापता अधेड़ महिला की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी बल्लु से गहन पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि उसका मृतका की पुत्रवधू के साथ प्रेम प्रसंग था, जिसमें दोनों को अधेड़ महिला अपने रास्ते में रोड़ा नजर आ रही थी। इसलिए दोनों ने उसकी हत्या करने की योजना बनाई। आरोपी बल्लू ने अपने गांव के ही एक अन्य साथी को सारी बातें बताकर योजना में शामिल कर लिया। एसपी ने बताया कि 15 जनवरी को जब महिला गांव पाड़ला से गांव सांघन दवाई लेने के लिए जा रही थी, तो बस अड्डा पाडला पर योजनाबद्ध तरीके से आरोपी बल्लु बाइक लिए खड़ा मिला। जिसने महिला को दवा दिलाने के बहाने बाइक पर बैठा लिया व रास्ते में खड़े अपने साथी को भी उसी बाइक पर बिठा लिया। दोनों आरोपियों द्वारा रास्ते में महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई व शव को टोहना नहर में फेंक दिया। आरोपी ने यह भी स्वीकारा कि वह कथित प्रेमिका व अपने दोस्त के ठिकानों को जानता है। गिरफ्तार किए गए हत्यारोपी का मंगलवार को न्यायालय से 7 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed