{"_id":"689e4323cddbb9f1680335e0","slug":"the-weather-was-pleasant-all-day-due-to-rain-kaithal-news-c-245-1-kht1010-136328-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बारिश से पूरे दिन मौसम रहा खुशनुमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बारिश से पूरे दिन मौसम रहा खुशनुमा
Fri, 15 Aug 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 15 Aug 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
कैथल। वीरवार को बारिश के बीच में पिहोवा चौक से गुजरते वाहन सवार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद वीरवार को मौसम ने राहत दी। सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे और करीब 9 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। दोपहर करीब 1:30 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई, जो एक घंटे तक जारी रही। इससे तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली।
मौसम विभाग के अनुसार, वीरवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि सप्ताहभर में तापमान लगभग तीन डिग्री तक घट सकता है। हवा की गति 11 किमी प्रति घंटे के आसपास रहने की संभावना है।
कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि कमजोर पड़ा मानसून अब दोबारा सक्रिय हो रहा है। मौसमी कम दबाव का क्षेत्र उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है, इससे मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अधिकतम तापमान अगले तीन दिनों तक 29 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।