{"_id":"65c1621ac5a14ebb5c0247d3","slug":"the-weather-has-taken-a-turn-again-cold-and-fog-will-continue-kaithal-news-c-18-1-knl1004-320453-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मौसम ने फिर ली करवट, जारी रहेगी सर्दी और कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मौसम ने फिर ली करवट, जारी रहेगी सर्दी और कोहरा
Tue, 06 Feb 2024 04:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 06 Feb 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सोमवार को एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और बारिश ही स्थिति बनी हुई है। हवाओं के चलते ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। आसमान में बादल छाने के चलते दिनभर धूप नहीं निकली। जिससे पूरा दिन ठंड का अधिक असर रहा।
बाजार में दुकानदार भी अलाव व गर्म हीटर का सहारा लेते हुए दिखाई दिए। अधिकतम तापमान 18.1 व न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मौसम साफ होने की संभावना जताई जा रही है।
गौरतलब है कि बीते दिन बारिश होने के बाद भी मौसम साफ नहीं हुआ है। दिनभर बादल छाए रहे और बारिश की स्थिति बनी रही। अधिक ठंड के चलते लोगों को ठंडक का असर झेलना पड़ा। वहीं धूप न निकलने से पार्कों में भी सन्नाटा पसरा रहा। सर्दी होने से कुछ व्यक्ति ही पार्कांे में नजर आए। सुबह के समय लोग सर्दी से बचाव को लेकर गर्म वस्त्रों में लिपटे दिखाई दिए और शाम के समय सड़क किनारे लगी रेहडि़यों पर गर्म सूप पीते हुए दिखाई दिए। किसान गुरदयाल, राजेश रहेजा, रिंकू, महावीर ने बताया कि इस बार सर्दी के चलते जमीन में अधिक नमी हो गई है। जिस कारण से फरवरी माह के पहले सप्ताह में बिजाई जाने वाली सब्जी 15 दिन की देरी से बिजाई की जाएगी। जमीन में नमी होने का कारण अधिक सर्दी होना है।