{"_id":"68bf2becd06a195b2206f5f8","slug":"the-wall-of-the-storehouse-collapsed-in-kalayat-kaithal-news-c-245-1-kht1005-137548-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत में भंडारगृह की दीवार ढही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत में भंडारगृह की दीवार ढही
Tue, 09 Sep 2025 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
32: कलायत में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की खेत में ढही दीवार को दिखाते किसान भूपेंद्र बोबी साथ है
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। क्षेत्र में लगातार बारिश से नुकसान का सिलसिला जारी है। ताजा घटना में रामगढ़-पांडवा रोड पर स्थित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के भंडारगृह की दीवार का बड़ा हिस्सा बुरी तरह से ढह गया। इससे भंडारण स्थल पर रखे अनाज की सुरक्षा पर संकट पैदा हो गया और पड़ोसी किसान भूपेंद्र राणा बोबी का कृषि क्षेत्र भी प्रभावित हुआ।
किसान ने बताया कि दीवार गिरने से उनकी बाजरा, ज्वार और अन्य फसलें बुरी तरह से नष्ट हो गई हैं। बाकी खड़ी दीवारों के भी गिरने का खतरा बना हुआ है, जिससे उनकी दिनचर्या और नींद पर असर पड़ा है। नुकसान का अंदाज़ा लगाते हुए उन्होंने प्रशासन से राहत की मांग की।
घटना की सूचना मिलते ही वार्ड पार्षद प्रीत जगदेव मौके पर पहुंचे और पीड़ित किसान को हिम्मत दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन नियम अनुसार उचित मुआवजा दिलाएगा और किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि क्षेत्र में ऐसे कमजोर ढांचों की जांच कर उन्हें जल्द से जल्द सुधारा जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।