फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The wait for admission in ITI is over, the admission process will start from June 2.

Kaithal News: आईटीआई में दाखिले का इंतजार खत्म, 2 जून से शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया

Mon, 25 May 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 25 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
The wait for admission in ITI is over, the admission process will start from June 2.
कैथल। आईटीआई में दाखिला लेने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों का इंतजार आखिरकार समाप्त हो गया है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रदेशभर के राजकीय आईटीआई संस्थानों की दाखिला प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत 2 जून से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, जो 15 जून तक जारी रहेगी। जिले में करीब 5000 सीटों पर दाखिले होने हैं, जिससे हजारों विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा का अवसर मिलेगा। जिला नोडल अधिकारी आईटीआई कैथल के प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल ने बताया कि दाखिला प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए जल्द ही विभिन्न कमेटियों का गठन किया जाएगा। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी संस्थानों में हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे, जहां छात्र-छात्राएं नि:शुल्क आवेदन भरवा सकेंगे।
विज्ञापन


बॉक्स-
इस बार बढ़ सकती है दाखिले की प्रतिस्पर्धा
इस वर्ष आईटीआई में दाखिले को लेकर पहले से अधिक प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है। हाल ही में लागू अग्निपथ योजना के तहत आईटीआई डिप्लोमा धारकों को बोनस के पांच अंक दिए जाने का प्रावधान युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसी कारण इस बार मेरिट अधिक ऊंची जाने की संभावना जताई जा रही है। पिछले कुछ वर्षों में भी आईटीआई में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों में काफी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली है। अब नई योजनाओं और रोजगार की बढ़ती संभावनाओं के चलते तकनीकी शिक्षा की मांग और बढ़ रही है।
विज्ञापन


बॉक्स-

कॉलेजों में सीमित सीटें, आईटीआई बन रहा विकल्प
10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थी आगे की पढ़ाई के लिए विकल्प तलाश रहे हैं। दूसरी ओर कॉलेजों में सीटों की सीमित संख्या के कारण भी विद्यार्थियों का रुझान आईटीआई की ओर बढ़ने की संभावना है। जिले में कुल 19 आईटीआई संचालित हैं, जिनमें 9 राजकीय और 10 निजी आईटीआई शामिल हैं। इन सभी संस्थानों में कुल मिलाकर लगभग 5000 सीटें उपलब्ध हैं। ऐसे में तकनीकी शिक्षा के माध्यम से रोजगार पाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह बड़ा अवसर माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स-
राजकीय आईटीआई कैथल में 1200 सीटों पर होगा दाखिला
जिले की सबसे बड़ी राजकीय आईटीआई कैथल में लगभग 1200 सीटों पर दाखिले होंगे, जबकि महिला आईटीआई कैथल में करीब 300 सीटें उपलब्ध हैं। राजकीय आईटीआई कैथल में 29 ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं, जबकि महिला आईटीआई में 8 पाठ्यक्रम चल रहे हैं। संस्थानों में विद्यार्थियों को आधुनिक मशीनों और तकनीकी उपकरणों पर प्रशिक्षण दिया जाता है ताकि प्रशिक्षण पूरा करने के बाद वे सरकारी और निजी क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त कर सकें।

बॉक्स-

इन ट्रेड्स में मिलेगा प्रशिक्षण
राजकीय आईटीआई कैथल में प्लंबर, फीटर, इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, वेल्डर, कारपेंटर, कोपा, कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्क मेंटीनेंस, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मल्टीमीडिया एनीमेशन, सोलर पावर टेक्नीशियन, स्टेनो हिंदी-अंग्रेजी, ड्रेस मेकिंग, सीविंग टेक्नोलॉजी सहित कई रोजगारपरक ट्रेड चलाए जा रहे हैं। वहीं महिला आईटीआई कैथल में कोपा, फैशन टेक्नोलॉजी, बेसिक कॉस्मेटोलॉजी, ड्रेस मेकिंग, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक और डीटीपी जैसे कोर्स उपलब्ध हैं।

बॉक्स-

दाखिले के लिए जरूरी दस्तावेज
आईटीआई में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को कुछ जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखने होंगे। इनमें 10वीं या 12वीं का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फैमिली आईडी, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, बैंक खाता विवरण, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र और नवीनतम रंगीन फोटो शामिल हैं।


बॉक्स-

जिले की राजकीय आईटीआई और सीटें
राजकीय आईटीआई कैथल – 1200 सीटें
महिला आईटीआई कैथल – 300 सीटें
आईटीआई पूंडरी – 500 सीटें
महिला आईटीआई पूंडरी – 200 सीटें
आईटीआई कलायत – 700 सीटें
आईटीआई राजौंद – 500 सीटें
आईटीआई गुहना – 150 सीटें
आईटीआई गुहला-चीका – 400 सीटें
आईटीआई पबनावा – 500 सीटें

वर्जन
विभाग की ओर से दाखिला कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। विद्यार्थियों की सहायता के लिए सभी संस्थानों में हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे, ताकि आवेदन प्रक्रिया के दौरान किसी भी छात्र को परेशानी न हो। 2 जून से 15 जून तक इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल, आईटीआई कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed