फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The unbroken flame has been burning in Maa Katyayani temple for almost 400 years.

Kaithal News: मां कात्यायनी मंदिर में लगभग 400 सालों से जल रही अखंड ज्योति

Thu, 10 Oct 2024 03:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 10 Oct 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
The unbroken flame has been burning in Maa Katyayani temple for almost 400 years.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। नवरात्र के अवसर पर मां कात्यायनी मंदिर में लगातार भक्तों की भीड़ बढ़ती ही जा रही है। अल सुबह से ही मंदिर में मां के दर्शनों के लिए भक्तों की भारी भीड़ जमा होना शुरू हो जाती है जो बाद दोपहर तक रहती है।

मंदिर के मुख्य पुजारी संजय शास्त्री ने कहा कि इस मंदिर में पिछले 400 सालों से मां की अखंड ज्योति जल रही है। नवरात्र में देश भर से भक्त यहां आते हैं और मन्नत मांगते हैं। जिनकी मन्नत पूरी हो जाती हैं वे नौ दिन यहां रह कर मां की अखंड ज्योति जला कर मां की अर्चना में ही रहते हैं। उनके रहने व खाने पीने का प्रबंध मंदिर की और से किया जाता है।
विज्ञापन


संजय ने कहा कि मां कात्यायनी को बेमाता के नाम से भी जाना जाता है। बच्चे के जन्म के बाद छठे दिन जब उसे वस्त्र पहनाए जाते हैं तो उसी दिन जो माता बच्चे का भाग्य लिखती है वह कात्यायनी ही होती है। माता के मंदिर में नवरात्र को छोड़ कर पूरे वर्ष उबले चने का भोग लगाए जाने का प्रावधान है जो सदियों से चला आ रहा है। मां का प्रसाद फल से लगाया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed