फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The then in-charge of CIA-2 was suspended for the second time in a month

Kaithal News: एक माह में दूसरी बार निलंबित हुए सीआईए-टू के तत्कालीन प्रभारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 08:12 AM IST
विज्ञापन
The then in-charge of CIA-2 was suspended for the second time in a month
पानीपत। सीआईए-टू के तत्कालीन थाना प्रभारी एक माह में दूसरी बार निलंबित किए गए हैं। पहले जिला जज के निरीक्षण के दौरान थाने का मुख्य गेट नहीं खुलने के मामले में और फिर नशा तस्करों से 30 लाख की सौदेबाजी करने में। शायद यह पहली बार है जब चंद दिनों के अंतराल में ही कोई थाना प्रभारी दो बार निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, चार मई को सीआईए-टू थाने का निरीक्षण करने जिला जज पहुंचे थे, लेकिन थाने का मुख्य गेट नहीं खोला गया था। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने सीआईए-टू प्रभारी सौरभ, सब इंस्पेक्टर जयवीर और मुंशी को निलंबित कर दिया था, जबकि गेट पर तैनात एसपीओ को बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद थाने में एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी संदीप को तैनात किया गया है। वहीं नौ मई को सीआईए-टू की टीम ने नशा तस्करों को काबू कर 30 लाख रुपये की सौदेबाजी की थी। धरे गए एक आरोपी को छोड़ने के एवज में 22 लाख रुपये वसूल लिए गए, जबकि आठ लाख रुपये अभी लेने थे। इस संबंध में जानकारी मिलने पर एसपी ने जांच कराई। साथ ही छोड़े गए नशा तस्कर को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो सीआईए-टू समेत पांच पुलिसकर्मियों की करतूत उजागर हुई। इसके बाद एसपी ने पांचों आरोपियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

विदित हो कि नशा तस्करों को बचाने में पहले भी सीआईए टीम इससे पहले भी फंस चुकी है। बीते साल समालखा खंड के राक्सेड़ा गांव में नशे की मोटी खेप पकड़ी गई थी। इसमें भी पुलिस ने तस्करों को बचाने के लिए मोटा खेल खेला था। पुलिस अधीक्षक ने उस समय सीआईए पर बड़ी कार्रवाई की थी। इसमें मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed