फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The temperature is rising during the day, making one feel hot

Kaithal News: दिन में बढ़ रहा तापमान, गर्मी का करा रहा अहसास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The temperature is rising during the day, making one feel hot
राविवार को पार्क में झूलाते बच्चे ।
कैथल। जिलेभर का तापमान अब लगातार बदल रहा है। धीरे- धीरे बढ़ोत्तरी होना शुरू हो गई है। सुबह व शाम ठंड ने कम असर दिखाना शुरू कर दिया है। दोपहर को गर्मी अहसास करवा रही है। मौसम विज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाएगा। विदित रहे कि फरवरी के पहले सप्ताह में सुबह व शाम ठंड जारी रही। एक से 10 फरवरी तक छह दिन सुबह धुंध पड़ी। दोपहर को धूप निकली। 20 फरवरी के बाद सुबह व शाम के साथ दोपहर को गर्मी अहसास करवाने लग गई। बता दें कि मार्च का महीना वसंत ऋतु की और संक्रमण का समय होता है। इस महीने में दिन-व-दिन तापमान बढ़ने लगता है और गर्मी का एहसास धीरे-धीरे होने लगता है। सुबह की हल्की ठंड अभी भी बनी रहती है, जिससे लोग ठंडक और गर्मी दोनों का मिश्रित अनुभव करते हैं। यह मौसम प्राकृतिक रूप से जीवन में संतुलन बनाए रखता है और कृषि गतिविधियों के लिए भी अनुकूल होता है। मार्च के महीने में सूरज की किरणें अधिक प्रभावशाली हो जाती हैं। दिन के समय तापमान में वृद्धि होने लगती है।
विज्ञापन

लोगों को हल्के कपड़े पहनने की आवश्यकता महसूस होती है। रविवार को भी सुबह ही धूप निकल आई और गर्मी ने अहसास करवाया। लोगों गर्म कपड़ें हुए कम पहने दिखे। हल्का ठंडा और दिन का बढ़ता तापमान गेहूं की फसल के लिए उपयुक्त है। इस समय खेतों में गेहूं की फसल अच्छे ढंग से विकसित होती है। बढ़ता तापमान पौधों के वृद्धि चक्र को उत्तेजित करता है और उपज में सुधार करता है। किसान इस समय फसलों की निगरानी करते हैं और सिंचाई और खाद की उचित मात्रा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed