फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The team of Priya, Mehak Vandana and Resham stood first.

Kaithal News: प्रिया, महक वंदना व रेशम की टीम रही प्रथम

Wed, 11 Oct 2023 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 11 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
The team of Priya, Mehak Vandana and Resham stood first.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। डॉ. भीम राव आंबेडकर राजकीय कालेज में वन्यजीव जागरूकता कार्यक्रम के तहत प्राणी शास्त्र विभाग के तत्वाधान में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का

आयोजन किया। इसमें प्रिया, महक वंदना व रेशम की टीम को पहला स्थान मिला।

प्रतियोगिता में सुमित, विनय, आर्यन, अमन की टीम द्वितीय और राहुल, देवीदयाल, राहुल और अजय की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में प्राणि शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा ने क्विज मास्टर की भूमिका निभाते हुए पांच चरणों में वन्य जीवन से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए। इस प्रतियोगिता में पांच टीमों ने भाग लिया। डॉ. पूजा देवी ने बताया कि वन्य प्राणियों का संरक्षण मानव जीवन के अस्तित्व के िए आवश्यक है।

उप प्राचार्य प्रो. सुनीता अरोड़ा ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को कहा कि ये प्रतियोगिताएं ही हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारने के प्रेणार्थ हर विद्यार्थी को खूबियां और कमियां जानने के लिए भी कहा ताकि विद्यार्थी व्यक्तित्व को और निखर सकें। सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान प्रो. रूपाली चुग, डा. मीना, प्रो मंजू व डा. नीलम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed