{"_id":"672a6b241b14d8ea800857a4","slug":"the-talent-of-the-youth-will-get-a-platform-in-the-festival-kaithal-news-c-245-1-sknl1008-123497-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: महोत्सव में युवाओं की प्रतिभा को मिलेगा मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: महोत्सव में युवाओं की प्रतिभा को मिलेगा मंच
विज्ञापन
कैथल। नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा अधिकारी दीक्षा मिश्रा और राजकीय आईटीआई कैथल के प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल ने जिला युवा महोत्सव 2024 की तैयारियों को लेकर आईटीआई के अधिकारियों और कर्मचारियों से बैठक की। प्रधानाचार्य सतीश मच्छाल ने बताया कि जिला का कोई भी युवा जिसकी उम्र 15 से 29 वर्ष (16 जनवरी 2025) को पूरी हो वह युवक युवती अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन लेने के लिए जिले की प्रत्येक आईटीआई में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
इसके अलावा युवा नेहरू युवा केंद्र के कार्यालय में भी 12 नवंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। जिला युवा महोत्सव की विस्तृत जानकारी के लिए क्यूआर कोड जारी किया गया है जिसको स्कैन करके युवा विस्तृत जानकारी वेबसाइट के मध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया की जिला युवा महोत्सव कैथल 21 व 22 नवंबर को राजकीय आईटीआई कैथल के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त रूप से जिला प्रशासन कैथल, नेहरू युवा केंद्र संगठन, राष्ट्रीय सेवा योजना तथा आईटीआई विभाग द्वारा करवाया जाएगा।
नेहरू युवा केंद्र कैथल की जिला युवा अधिकारी कुमारी दीक्षा मिश्रा ने बताया की नौजवान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन जिला युवा महोत्सव में कर सकते हैं।
यह युवाओं का एक सांझा मंच है जिसमें प्रतिभा प्रदर्शन के रूप में लोक नृत्य ग्रुप और एकल, लोकगीत ग्रुप और एकल, कहानी लेखन, कविता, पेंटिंग प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी और विलुप्त होती हरियाणवी लोक कला और लोक नृत्य पर आधारित ग्रुप और एकल प्रस्तुति के अलावा विज्ञान मेले में भी युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रत्येक इवेंट में प्रतिभागी को प्रथम आने पर 2100 द्वितीय पुरस्कार के रूप में 1500 और तृतीय पुरस्कार के रूप में 1100 नकद और प्रमाण-पत्र जिला प्रशासन की ओर से दिया जाएगा। बैठक में खंड युवा अधिकारी शमशेर सिंह, संजय, अनिल, सतीश सैनी, रणधीर ढांडा, दिनेश कुमार, चारू, संदीप आदि मौजूद रहे।