फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The sun is heating up even before the start of March.

Kaithal News: मार्च की शुरुआत से पहले ही सूर्य की तपिश तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
The sun is heating up even before the start of March.
कैथल। ठंड की विदाई और गर्मी की आहट के बीच जिले का मौसम इन दिनों निराले मिजाज दिखा रहा है। दिन की धूप अब पसीने छुड़ाने लगी है, वहीं सूरज ढलते ही ठंड का अहसास अभी भी बरकरार है। प्रकृति के इस बदलते स्वरूप ने आम जनजीवन को दोहरे मौसम की मार झेलने पर विवश कर दिया है। मार्च की शुरुआत से पहले ही सूर्य देव के तेवर तल्ख होने लगे हैं। दोपहर के समय धूप अब चुभने लगी है, जिससे लोगों के शरीर से पसीने छूटने लगे हैं।
विज्ञापन

आलम यह है कि घरों और दफ्तरों में भारी भरकम गर्म कपड़े अलमारियों में सिमटने लगे हैं और लोग हल्के सूती कपड़ों में नजर आने लगे हैं। वर्तमान में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है, जो सामान्य से अधिक है। हालांकि, यह गर्मी स्थायी नहीं है। जैसे ही शाम ढलती है, फिजाओं में ठंडक लौट आती है। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने के कारण सुबह और शाम को ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विशेषज्ञ डा. रमेश चंद्र का कहना है कि अभी कुछ दिन मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन


हवाओं की रफ्तार और स्वास्थ्य पर असर

मौसम को और अधिक उतार-चढ़ाव वाला बना रही हैं 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली पछुआ हवाएं। ये हवाएं दिन में तो राहत देती हैं, लेकिन सुबह-शाम इनकी वजह से सर्दी का असर बढ़ जाता है। इस दोहरे मौसम का सबसे बुरा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। अस्पताल की ओपीडी में सर्दी, जुकाम, बुखार और वायरल इन्फेक्शन के मरीजों की संख्या में अचानक इजाफा हुआ है। डॉक्टरों का कहना है कि तापमान में इस तरह का असंतुलन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करता है। इस बदलते मौसम में स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि एकदम से गर्म कपड़े न छोड़ें। बदलते मौसम में लेयरिंग (परतदार कपड़े) पहनने की सलाह देते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें उतारा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed