{"_id":"69de98abf87aefe8f501984e","slug":"the-students-spread-the-colors-of-punjabi-culture-kaithal-news-c-18-1-knl1004-886452-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छात्राओं ने बिखेरे पंजाबी संस्कृति के रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छात्राओं ने बिखेरे पंजाबी संस्कृति के रंग
Wed, 15 Apr 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 15 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
गुहला-चीका। डीएवी कॉलेज चीका के पंजाबी विभाग द्वारा मंगलवार को बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में भव्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने पंजाबी संस्कृति के रंग बिखेरते हुए विभिन्न प्रस्तुतियों से माहौल को उत्साह और उल्लास से भर दिया।
पंजाबी विभाग के मुखी डॉ. जसविंदर सिंह ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, विशेषकर पंजाब की समृद्ध परंपराओं, लोक कलाओं और ऐतिहासिक धरोहर से जोड़ना है। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक माहौल में हुआ, जिसमें बैसाखी पर्व के ऐतिहासिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
वक्ताओं ने बताया कि बैसाखी केवल फसल कटाई का पर्व ही नहीं, बल्कि खुशहाली, परिश्रम, नई ऊर्जा और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। इस अवसर पर विद्यार्थियों को बैसाखी के धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक पहलुओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
मेले के दौरान सिख मार्शल आर्ट ‘गतका’ का रोमांचक प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा भांगड़ा, गिद्धा और लोक बोलियों की प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना दिया। संवाद