{"_id":"696fd8d47a190ba5960ffc27","slug":"the-students-mesmerized-the-selection-committee-with-their-presentations-kaithal-news-c-245-1-kht1013-143888-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: छात्राओं ने प्रस्तुतियों से चयन समिति को किया मंत्रमुग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: छात्राओं ने प्रस्तुतियों से चयन समिति को किया मंत्रमुग्ध
Wed, 21 Jan 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 21 Jan 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देती छात्राएं।
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आगामी 26 जनवरी को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां चल रही हैं। हिंदू गर्ल्स स्कूल के सभागार में मंगलवार को छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से चयन समिति को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इन कार्यक्रमों की जिला प्रशासन तैयारी कर रहा है। इस वर्ष का समारोह देशभक्ति की भावना के साथ-साथ हरियाणा सहित विभिन्न प्रदेशों की लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत करेगा। मंगलवार को हिन्दू गर्ल्स स्कूल में जिला स्तरीय चयन समिति ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अवलोकन किया। इस दौरान सभी टीमों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां पेश कीं।
समिति ने प्रदर्शन की गुणवत्ता, विषयवस्तु और निर्धारित समय सीमा को आधार बनाते हुए सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रमों का चयन किया। चयनित प्रस्तुतियों में दर्शन अकादमी का समूह नृत्य, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का समूह नृत्य, सुपार्श्व जैन पब्लिक स्कूल की कोरियोग्राफी, हिंदू स्कूल का पंजाबी गिद्दा, आरकेएसडी कॉलेज की विशेष प्रस्तुति, आरकेएसडी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के राष्ट्रगान की प्रस्तुति शामिल है। होली पथ स्कूल के मूक-बधिर बच्चे भी राष्ट्रगान में सहभागिता करेंगे। इस अवसर पर डीईओ सुभाष, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी नसीब सिंह सैनी, डब्ल्यूसीडीपीओ शशिबाला, प्रिंसिपल अश्वनी बत्तरा, प्रिंसिपल रविंद्र शर्मा, प्रोफेसर अशोक अत्री उपस्थित रहे।