फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   The soil of Chandrashekhar Azad's sacrifice reached Kalayat from Prayagraj

प्रयागराज से कलायत पहुंची चंद्रशेखर आजाद के बलिदान की मिट्टी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
The soil of Chandrashekhar Azad's sacrifice reached Kalayat from Prayagraj
कलायत। चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर किसान मोर्चा द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजीव राणा ने कहा कि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का बलिदान हमेशा देश प्रेम, त्याग और संघर्ष का पाठ पढ़ाता रहेगा। महान क्रांतिकारी के विचार हमेशा से ही देश विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए प्रेरित करते हैं। युवाओं को उनकी सोच और विचार से अवगत कराने का उपयुक्त समय है। इस दिशा में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई में हरियाणा की धरती पर अथक प्रयास जारी हैं। उन्होंने शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान स्थल से आई पवित्र मिट्टी का तिलक लगाकर कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। समारोह का आगाज महान विभूतियों के समक्ष दीप रोशन कर किया गया। राज्यमंत्री ढांडा ने कहा कि मुझे भारत देश के नागरिक और भाजपा की कार्यकर्ता होने पर गर्व है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर को ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया। आजादी के अमृत महोत्सव में देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाने में अपना बलिदान करने वाले गुमनाम नायकों को याद करने का जो बीड़ा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने उठाया है। उसकी हर कोई प्रशंसा कर रहा है। इस दौरान कलायत मंडल अध्यक्ष महीपाल राणा, डॉ. मदन मटौर, कपिल दीक्षित, भाजपा वरिष्ठ नेता राजू कौशिक, नगर पालिका वाइस चेयरपर्सन पूजा धीमान, संजय सिंगला, सुरेश वाल्मीकि, एडवोकेट राजेश बिढाण, राहुल राणा, जसवंत कौलेखां, राजकुमार शर्मा, अजय प्रताप राणा व प्रदीप ढुंढवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed